राष्ट्रवाणी: फोन के चक्कर में बच्चे का बचपन न करें मिस, निक जोनस ने बताया पेरेंटिंग मंत्रफोन के चक्कर में बच्चे का बचपन न करें मिस, निक जोनस ने बताया पेरेंटिंग का खास मंत्रWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:25 ISTParenting Tips: सोशल मीडिया और फोन ने हमारे जिंदगी को अपने काबू में कर लिया है. बैड से लेकर पॉटी सीट तक लोग हाथों में फोन रखकर जाते हैं. और यही एक आदत बच्चों के साथ बॉन्डिंग बनाने में रुकावट पैदा कर रही है. हाल ही में फिल्म एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी इस बात पर सबका ध्यान खींचा है. उन्होंने ये सलाह भी दी है कि बच्चों के साथ जब भी पैरेंट्स बैठे तो अपने फोन को दूसरे कमरे में रखें. ख़बरें फटाफटParenting Tips: कभी सोशल मीडिया चेक करना, कभी मैसेज का जवाब देना, तो कभी वीडियो देखने में समय बिताना ज्यादातर लोगों की आदत बन चुकी है. ऐसे में बच्चों के साथ घर मौजूद रहने के बावजूद लोग अपने उनके साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते हैं. ये समझना जरूरी है कि बच्चों की परवरिश में सिर्फ उनके पास मौजूद रहना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें अपना पूरा समय और ध्यान देना भी जरूरी है. इसी बात को लेकर सिंगर और एक्टर निक जोनस ने पेरेंट्स को एक खास सलाह दी है. उनका मानना है कि बच्चों के साथ समय बिताते समय फोन को खुद से दूर रखना चाहिए. इससे आप उनकी छोटी-छोटी बातों और हरकतों पर ध्यान दे पाएंगे. निक ने पॉडकास्ट होस्ट लुईस होवेस के साथ बातचीत में अपने पेरेंटिंग अनुभव साझा किए और बताया कि बच्चों के साथ जुड़ने के लिए ये छोटी सी आदत कितनी जरूरी है. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @nickjonas) फोन को दूसरे कमरे में रखें निक जोनस ने बताया कि बच्चों के साथ समय बिताते समय मोबाइल फोन को दूर रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि बचपन में बच्चों का विकास बहुत तेजी से होता है. खासकर शुरुआती सालों में वे हर दिन कुछ नया सीखते और समझते हैं. ऐसे में अगर माता-पिता का ध्यान लगातार फोन पर रहता है, तो वे बच्चों के जीवन के कई यादगार पलों को देख नहीं पाते. जब उन्हें खुद भी अपनी बेटी के साथ समय बिताना होता है, तो वे फोन को चार्जिंग पर लगाकर दूसरे कमरे में रख देते हैं. Advertisementपिता बनने के बाद बदली निक की जिंदगी बातचीत के दौरान निक ने पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में भी बताया. लुईस ने जोनस ब्रदर्स से पूछा कि क्या तीनों भाई बेटियों के पिता हैं और पिता बनने के बाद उन्होंने एक इंसान के तौर पर क्या सीखा है. इस पर भाइयों ने बताया कि वे सभी बेटियों के पिता हैं. निक ने कहा कि वे चार भाइयों वाले परिवार में पले-बढ़े हैं. ऐसे में बेटी का पिता बनना उनके लिए एक नया अनुभव रहा. उनके माता-पिता मजाक में कहा करते थे कि उन्होंने बेटी पाने के लिए चार बार कोशिश की, लेकिन हर बार बेटा ही हुआ. पेरेंट्स के लिए निक की सलाह निक की बातों से माता-पिता कुछ जरूरी बातें सीख सकते हैं. जैसे बच्चों के साथ समय बिताते हुए मोबाइल फोन को दूर रखें. उनकी छोटी-छोटी बातों और नई गतिविधियों पर ध्यान दें. उनके साथ बातचीत करें और उनकी बातें ध्यान से सुनें. रोजाना कुछ समय ऐसा जरूर निकालें, जब आपका पूरा ध्यान सिर्फ बच्चों पर हो. बच्चों के साथ बिताए जाने वाले पलों को सोशल मीडिया से ज्यादा महत्व दें.About the AuthorSenior Sub Editorशारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 15:23 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

