राष्ट्रवाणी: FII ने खोल दी तिजोरी, अक्टूबर में भारतीय बाजार से भाग रहे थे,अब बरसा रहे पैसाFII ने खोल दी तिजोरी, अक्टूबर में भारतीय बाजार से भाग रहे थे, अब बरसा रहे पैसाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:29 ISTFII Inflow : नवंबर में विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी भारतीय बाजारों के प्रति मजबूत वैश्विक विश्वास को दर्शाती है. इस महीने लगातार एफआईआई ने भारतीय शेयर खरीदे हैं. दूसरी ओर भारतीय संस्थागत निवेशक अब बिकवाल बने हुए हैं. विदेशी निवेशकों ने नवंबर में खूब पैसा लगाया है. नई दिल्ली. पिछले महीने यानी अक्टूबर में जो विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार से हर रोज पैसा निकाल रहे थे, उन्होंने नवंबर में अपनी तिजोरी खोल दी है. एफआईआई इस महीने भारतीय बाजार में जमकर पैसा लगा रहे हैं. बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, इस महीनने विदेशी निवेशकों ने स्टॉक मार्केट में 1,29,579 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है. हालांकि, बीते सप्ताह विदेशी खरीदारी की रफ्तार में थोड़ी नरमी जरूर देखने को मिली. 23 से 27 नवंबर के बीच FII ने करीब 17,630 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 32,647 करोड़ रुपये था. एक ओर जहां विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों में पैसा लगा रहे हैं, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस अवधि में लगभग 55,454 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की. इसके बावजूद कुल मिलाकर संस्थागत निवेश प्रवाह लगभग 74,125 करोड़ रुपए सकारात्मक रहा, जिसने बाजार को मजबूत समर्थन प्रदान किया. विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी निवेशकों की यह वापसी अक्टूबर की भारी बिकवाली के बाद एक बड़ा बदलाव है. पिछले महीने विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से बड़ी निकासी की थी, जबकि नवंबर में उनका रुख पूरी तरह सकारात्मक रहा है. इस सप्ताह धीमी पड़ी खरीदारी हालांकि इस सप्ताह विदेशी निवेश का प्रवाह जारी रहा, लेकिन खरीदारी की गति कुछ धीमी पड़ी. 23 से 27 नवंबर के बीच एफआईआई ने लगभग 17,630 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 32,647 करोड़ रुपए था. औसत दैनिक एफआईआई निवेश भी घटकर 4,407 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले सप्ताह यह 6,529 करोड़ रुपए प्रतिदिन था. ट्रेडिंग सप्ताह छोटा होने के बावजूद इसमें लगभग 32.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. बाजार गिरावट के साथ बंद Advertisementविदेशी निवेश के मजबूत प्रवाह के बावजूद भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए और लगातार चार सप्ताह से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया. निफ्टी सप्ताह के दौरान 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,607.20 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 0.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 83,339.26 पर बंद हुआ. सबसे अधिक दबाव बैंकिंग शेयरों में देखने को मिला. बैंक निफ्टी 2.47 प्रतिशत गिरकर 63,040.90 पर बंद हुआ. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर की तेजी को आगे बढ़ाने वाले बैंकिंग शेयरों में निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की. हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में अपनी होल्डिंग कम करना शुरू किया. इसके साथ ही घरेलू महंगाई को लेकर चिंताएं, आरबीआई की संभावित सख्त मौद्रिक नीति और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी बाजार भावना को प्रभावित किया. आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में बाजार की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि प्रमुख सूचकांक अपने महत्वपूर्ण समर्थन स्तरों को बनाए रख पाते हैं या नहीं. निफ्टी का 26,000 के स्तर के पास से लौटना और बैंक निफ्टी का अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आना इस बात का संकेत है कि ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली बढ़ गई है. About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 15:29 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

