राष्ट्रवाणी: बाटी के साथ जमीकंद की सब्जी का लें मजा, मसालों से भरपूर यह रेसिपी जीत लेगी दिलJimikand Sabzi Recipe: आलू-पनीर छोड़िए, इस बार बनाएं जमीकंद की सब्जी, बाटी के साथ स्वाद हो जाएगा दोगुनाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:14 ISTJimikand Sabzi Recipe: सर्दियों में स्वाद और सेहत का मजा लेना है तो घर पर बनाएं जमीकंद की मसालेदार सब्जी. सूरन के नाम से मशहूर जमीकंद फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जानिए ढाबा संचालक किशन लाल की बताई आसान रेसिपी, जिसे रोटी, पराठे और बाटी के साथ परोसकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं. भीलवाड़ा. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों के खानपान में भी बदलाव आने लगता है. ठंड के दिनों में हर कोई ऐसा भोजन पसंद करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ऊर्जा भी दे. इस मौसम में हरी सब्जियों के साथ कई ऐसी पारंपरिक सब्जियां भी खाने में शामिल की जाती हैं, जो स्वाद और पौष्टिकता दोनों के लिहाज से खास होती हैं. ऐसी ही एक सब्जी है जमीकंद, जिसे सूरन के नाम से भी जाना जाता है. जमीन के अंदर उगने वाली जमीकंद की सब्जी अपने खास स्वाद और बनावट के लिए पहचानी जाती है. इसे मसालेदार ग्रेवी के साथ तैयार किया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि जमीकंद की सब्जी रोटी, पराठे और चावल के साथ तो स्वादिष्ट लगती ही है, लेकिन बाटी के साथ इसका जायका कुछ अलग ही होता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी. भीलवाड़ा के ढाबा संचालक किशन लाल के अनुसार, जमीकंद में फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. इसकी खास बनावट और स्वाद इसे दूसरी सब्जियों से अलग बनाते हैं. सर्दियों में इसे अपने खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. अच्छी तरह मसालों के साथ पकाने पर इसकी सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनती है. जमीकंद की सब्जी बनाने के लिए सामग्री इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए 500 ग्राम जमीकंद, दो बारीक कटे प्याज, दो टमाटर, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, थोड़ा गरम मसाला, हरा धनिया और जरूरत के अनुसार तेल लें. सबसे पहले जमीकंद को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे काटते समय हाथों में खुजली से बचने के लिए हाथों पर तेल लगा सकते हैं या दस्तानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब कटे हुए टुकड़ों को नमक और हल्दी मिले पानी में अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद पानी निकालकर जमीकंद के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तेल में तल लें या कम तेल में भून लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर पकाएं. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह गलने दें. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मसाले को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें पहले से उबले और तले हुए जमीकंद के टुकड़े डाल दें. सभी टुकड़ों को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकने दें, ताकि मसालों का स्वाद जमीकंद में अच्छी तरह समा जाए. आखिर में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. इस तरह तैयार हो जाएगी स्वादिष्ट और मसालेदार जमीकंद की सब्जी. इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोस सकते हैं. वहीं अगर इसे दाल-बाटी के साथ परोसा जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा. सर्दियों में कुछ नया और चटपटा खाने का मन हो तो यह आसान रेसिपी जरूर आजमाएं. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhilwara,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 15:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

