राष्ट्रवाणी: गधों का पूजन और अनोखी शादी, उज्जैन के कार्तिक मेले में सजा गधा बाजारगधों का पूजन, गुलाब जामुन का भोग और अनोखी शादी, उज्जैन के कार्तिक मेले में सजा गधा बाजारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:41 ISTउज्जैन के कार्तिक मेले में पारंपरिक गधा बाजार की शुरुआत अनूठी रस्म के साथ हुई. पशुपालकों ने गधों का पूजन कर गुलाब जामुन खिलाए. सलमान, शाहरुख और ऐश्वर्या नाम वाले गधे आकर्षण बने हुए हैं. बाजार में गधों की कीमत 15 से 30 हजार रुपए तक है. उज्जैन. बाबा महाकाल की नगरी में लगने वाले कार्तिक मेले की रौनक सिर्फ झूलों और दुकानों तक सीमित नहीं है. यहां वर्षों पुरानी एक ऐसी परंपरा भी निभाई जाती है, जो आज के दौर में लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है. बड़नगर रोड स्थित कार्तिक मेले में गधों के पारंपरिक बाजार की शुरुआत अनूठे अंदाज में हुई. पशुपालकों ने गधों का पूजन कर उन्हें गुलाब जामुन का भोग खिलाया. इसके साथ ही गधों की खरीद का सिलसिला भी शुरू हो गया. इस दौरान मेले में गधों की प्रतीकात्मक बारात और विवाह की रस्म भी आकर्षण का केंद्र रही. पशुपालकों ने गधे और गधी का पारंपरिक तरीके से पूजन किया. समाज के लोगों ने गधे महाराज के जयकारे लगाए. इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए मेले में पहुंचे लोगों की भीड़ जुटी रही. आधुनिक समय में भले ही निर्माण और परिवहन के कामों में गधों का उपयोग पहले की तुलना में कम हो गया हो, लेकिन इस बाजार ने आज भी अपनी अलग पहचान कायम रखी है. सलमान और ऐश्वर्या नाम के गधे बने चर्चा का विषय कार्तिक मेले के गधा बाजार में सिर्फ खरीदारों की नजर कीमत और नस्ल पर नहीं रहती, बल्कि यहां आने वाले गधों के नाम भी लोगों को आकर्षित करते हैं. इस बार बाजार में सलमान, शाहरुख, ऐश्वर्या, जैकलिन, शबनम और शबाना जैसे नाम वाले गधे चर्चा में हैं. फिल्मी सितारों के नाम पर रखे गए इन गधों को देखने और उनके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आए. यही वजह है कि पशुओं का यह बाजार मेले में अपनी अलग ही पहचान बना रहा है. 15 से 30 हजार रुपए तक पहुंची कीमत गधा पालक मनोज बाबूलाल प्रजापत के अनुसार, इस वर्ष बाजार में गधों की कीमत 15 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक है. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से पशुपालक और व्यापारी यहां खरीद के लिए पहुंचे हैं. कार्तिक पूर्णिमा से पहले लगने वाला यह बाजार लंबे समय से व्यापार और परंपरा का हिस्सा रहा है. यहां होने वाली खरीदारी से दूर-दराज के पशुपालकों को भी व्यापार का अवसर मिलता है. Advertisementव्यापारियों ने प्रशासन से मांगी सुविधाएं परंपरा और कारोबार के बीच मेले में पहुंचे व्यापारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर अपनी परेशानी भी सामने रखी. उनका कहना है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पशुपालकों के ठहरने और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. प्रजापत समाज ने प्रशासन से व्यापारियों के लिए आवास और भोजन की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 14:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

