राष्ट्रवाणी: टीम को मुश्किल में डालने वाले पंत के सपोर्ट आए कोच, कहा- ‘उसका दिन खराब था’टीम इंडिया को मुश्किल में डालने वाले ऋषभ पंत के सपोर्ट आए बॉलिंग कोच, कहा- ‘उसका दिन खराब था’Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:42 ISTन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने ऋषभ पंत के गैर जिम्मेदाराना शॉट का बचाव किया है. बहुतुले का मानना है कि पंत इसी तरह के शॉट से टीम इंडिया को सफलता दिलाते हैं, लेकिन आज उनका दिन नहीं था, जिसके कारण वह आउट हो गए. पंत ने पिछले मैच में टीम इंडिया के लिए शानदार शतक लगाया था. साईराज बहुतुले और ऋषभ पंतनई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत की जोखिम भरी बल्लेबाजी शैली का समर्थन किया. उन्होंने जैकब डफी की गेंद पर पंत के आउट होने के बारे में कहा कि यह ऐसा दिन था जब चीजें इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पक्ष में नहीं गईं. पंत ने मैच के अहम मौकों पर जोखिम भरे शॉट खेलने का एक ‘पैटर्न’ बना लिया है. हालांकि इस तरीके से वे विरोधी टीम से मैच छीन सकते हैं, लेकिन जब ये शॉट काम नहीं आते तो टीम को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. जैसा कि डफी के खिलाफ देखने को मिला. पिछले टेस्ट में शतक लगाने वाले पंत उस समय आउट हुए जब भारत को साझेदारी की सख्त जरूरत थी. वह डफी की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. पंत पर बहुतुले ने नहीं दिया कोई सीधा जवाब Advertisementबहुतुले ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं. पिछले मैच में शतक लगाने के बाद वह अच्छी फॉर्म में हैं. उनके खेलने के अंदाज में एक पैटर्न है, जिसमें वह जोखिम लेते हैं. कभी यह उनके पक्ष में जाता है तो कभी नहीं.’’ भारत के पूर्व लेग स्पिनर बहुतुले ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि क्या पंत को मैच की स्थिति और टीम की जरूरत के हिसाब से अपने खेलने के अंदाज में बदलाव करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘उस समय साझेदारी की जरूरत थी और दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हो पाया. लेकिन वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सकारात्मक अंदाज में खेलते हुए और अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं.’’ बहुतुले ने पंत के खेलने के अंदाज का बचाव करते हुए कहा, ‘‘आज उनका शॉट काम नहीं आया, लेकिन यह उन दिनों में से एक था जब चीजें उनके पक्ष में नहीं रहीं.’’About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 14:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

