राष्ट्रवाणी: फसल की कटाई हो या हो लॉन की सफाई, वरदान है ये छोटू यंत्र, कीमत कितनी?Agri News : किसानों के लिए वरदान है ये छोटू यंत्र, फसल की कटाई हो या हो लॉन की सफाई, मिनटों में करेगा घंटों का कामReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:47 ISTBrush cutting machine use : क्या आप भी किसान हैं और मजदूरों की किल्लत या बढ़ती मजदूरी से परेशान हैं. अब आपको परेशान होना नहीं पड़ेगा. आज हम आपके लिए एक ऐसा कृषि यंत्र लेकर आए हैं, जो अपने आप में हरफनमौला है. इससे आप निराई-गुड़ाई भी कर सकते हैं और फसल की कटाई भी. कीमत भी ज्यादा नहीं है. लोकल 18 से बहराइच के कृषि उपनिदेशक विनय वर्मा बताते हैं कि एक व्यक्ति इस यंत्र के जरिए एक घंटे में एक बीघा तक धान की कटाई आराम से कर सकता है. इस काम के लिए एक लीटर पेट्रोल पर्याप्त होगा. यह यंत्र कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर उपलब्ध है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है. इसे खरीदने पर 10 हजार रुपये का अनुदान भी मिल सकता है. बहराइच. खेती में मजदूरों की कमी और बढ़ती मजदूरी के बीच आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रहे हैं. ब्रश कटर ऐसा ही एक उपयोगी और अपेक्षाकृत सस्ता यंत्र है, जो खासतौर पर छोटे किसानों और छोटे जोत वाले खेतों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इस यंत्र की मदद से फसल की कटाई, निराई-गुड़ाई, इंटर-कल्टीवेशन फसलों की कतारों के बीच काम, झाड़ी और घास की सफाई आसानी से की जा सकती है. लोकल 18 से बहराइच के कृषि उपनिदेशक विनय वर्मा बताते हैं कि एक व्यक्ति इस यंत्र के जरिए एक घंटे में एक बीघा तक धान की कटाई आराम से कर सकता है. इसके लिए करीब एक लीटर पेट्रोल खर्च होगा. न थकावट, न झुकने की झंझट ब्रश कटर के लंबे आकार के कारण काम करते समय कमर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता. यह यंत्र विभाग की ओर से अनुदान पर उपलब्ध है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹15,000 है. ₹10,000 तक अनुदान भी है. किसान भाई टोकन जनरेट कर योजना का लाभ ले सकते हैं. ब्रश कटर में आगे लगाने के लिए निराई-गुड़ाई, घास और झाड़ी काटने से जुड़े अलग-अलग अटैचमेंट भी मौजूद हैं, जिनका उपयोग जरूरत के अनुसार किया जा सकता है. कृषि उपनिदेशक ने इस यंत्र से खुद उद्यान विभाग में लगी बड़ी-बड़ी घासों को मिनटों में काटकर इसका ट्रायल भी किया. उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की. वे कहते हैं कि इस यंत्र के माध्यम से किसान भाई अपने धान की कटाई, निराई-गुड़ाई, साफ-सफाई और यहां तक की जो लोग गार्डनिंग का शौक रखते हैं, वे भी इसी यंत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें बहुत ज्यादा कोई मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया गया है. न ही इसका ज्यादा वजन है. बड़े आराम से इसमें लगी बेल्ट के माध्यम से इसको कमर और हाथों की सहायता से चलाया जा सकता है.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…Location :Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 14:47 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

