राष्ट्रवाणी: कार या बाइक को स्टाइलिश बनाने के चक्कर में न करें ये गलतियां, रहें अलर्टकार या बाइक को स्टाइलिश बनाने के चक्कर में न करें ये गलतियां, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया अलर्टReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:49 ISTदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि गाड़ी में मनमाने बदलाव करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है. वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पीयूसी और इंश्योरेंस जैसे चार जरूरी दस्तावेज ह दिल्ली. अपनी बाइक या कार को दूसरों से अलग दिखाने के लिए कई लोग उसमें तरह-तरह के बदलाव करवाते हैं. कोई बाइक में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगवाता है तो कोई कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़वा लेता है. लेकिन गाड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए किए गए ये बदलाव आपको परेशानी में डाल सकते हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल के हेड कॉन्स्टेबल गुरवेश ने बताया कि वाहनों में अपनी मर्जी से बदलाव करवाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो सकता है. मॉडिफिकेशन से बचें हेड कॉन्स्टेबल गुरवेश के मुताबिक, बाइक में कंपनी के साइलेंसर की जगह तेज आवाज वाला साइलेंसर लगवाना और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है. इसी तरह कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना और गाड़ी में ऐसे भारी बदलाव करवाना भी प्रतिबंधित है, जो तय नियमों के अनुरूप नहीं हैं. उन्होंने बताया कि वाहन को उसी तय बनावट में रखना चाहिए, जिस स्थिति में उसे एजेंसी से खरीदा गया है. अपनी पसंद के लिए गाड़ी में मनमाने बदलाव नहीं करवाने चाहिए. ये 4 कागजात जरूरी सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज अपने पास रखना भी बेहद जरूरी है. हेड कॉन्स्टेबल गुरवेश ने बताया कि हर वाहन चालक के पास ये चार दस्तावेज होने चाहिए. ड्राइविंग लाइसेंस (DL): वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC): इसमें गाड़ी और उसके मालिक से जुड़ी जानकारी होती है. पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC): यह बताता है कि वाहन प्रदूषण से जुड़े तय मानकों को पूरा करता है या नहीं. इंश्योरेंस: वाहन का वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना अनिवार्य है. यह दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा देता है. नियमों का रखें ध्यान हेड कॉन्स्टेबल गुरवेश ने वाहन चालकों से अपील की कि बिना जरूरी दस्तावेजों के सड़क पर गाड़ी लेकर न निकलें. साथ ही गाड़ी में ऐसे बदलाव करवाने से बचें, जो नियमों के खिलाफ हों. उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा सिर्फ ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर वाहन चालक को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 14:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

