राष्ट्रवाणी: भारत में 3.8 करोड़ Jobs पर एआई का असर, शानदार नौकरी के लिए सीख लें ये स्किल्सभारत में 3.8 करोड़ नौकरियों पर एआई का असर, 2027 में शानदार नौकरी के लिए सीख लें ये 4 स्किल्सWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:04 ISTTop एआई Skills for Working Professionals 2027: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलते दौर में 2027 के लिए खुद को तैयार करना बेहद जरूरी है. कोर्सेरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, एआई सिक्योरिटी, एजेंटिक एआई, जनरेटिव एआई और मशीन लर्निंग की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जानिए सही कोर्स चुनने के टिप्स.Top एआई Skills for Professionals: नए दौर में एआई स्किल्स सीखना जरूरी हैनई दिल्ली (Top एआई Skills for Working Professionals 2027). ऑफिस में काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब हर सेक्टर का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में करियर में आगे बढ़ने या खुद को बदलते वक्त के हिसाब से अपडेट रखने के लिए सही स्किल्स में इनवेस्ट करना बेहद जरूरी हो गया है. इसके लिए सिर्फ समय और पैसा खर्च कर देना काफी नहीं है. करियर में ग्रोथ के लिए आपको समझना होगा कि आपके लिए बेस्ट कोर्स कौन सा है. कोर्सेरा (Coursera) की ‘ग्लोबल स्किल्स रिपोर्ट 2026’ के ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत में माइक्रो-क्रेडेंशियल्स को लेकर जबरदस्त उत्साह है. पिछले 1 साल में भारत में इसके एनरोलमेंट में 181% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं ग्लोबल स्तर पर यह आंकड़ा 122 प्रतिशत रहा. रिपोर्ट में EY के हवाले से यह भी कहा गया है कि 2030 तक जनरेटिव एआई भारत में 3.8 करोड़ (38 मिलियन) नौकरियों को बदल सकता है. 2027 में करियर ग्रोथ के लिए प्रमुख पर फोकस करना जरूरी है. 2027 में काम आने वाली 4 सबसे अहम एआई स्किल्स वर्कप्लेस ट्रेंड्स बहुत तेजी से बदल रहे हैं. एआई के आने से एंट्री लेवल जॉब्स पर भी खतरा बढ़ गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को अब एआई स्किल्स पर फोकस करने की सलाह दी जा रही है. एआई सिक्योरिटी: कंपनियों में एआई का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सिक्योरिटी और संभावित खतरों से बचाव सबसे बड़ी जरूरत बन गया है. भारत में एआई सिक्योरिटी सीखने वालों की संख्या में 296% का उछाल आया है. साइबर सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट और टेक कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए यह शानदार मौका है. एजेंटिक एआई और वर्कफ्लो ऑटोमेशन: कई स्टेप्स वाले काम खुद-ब-खुद कर पाने वाले एआई सिस्टम की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इस फील्ड में एनरोलमेंट 238 प्रतिशत बढ़े हैं. ऑपरेशंस, फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े लोग वर्कफ्लो ऑटोमेशन सीखकर ऑफिस में काम की स्पीड बढ़ा सकते हैं. इससे कम वक्त में ज्यादा काम किया जा सकता है. जनरेटिव एआई: कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग, कोडिंग और फाइनेंशियल एनालिसिस में जनरेटिव एआई का इस्तेमाल बहुत आम हो रहा है. इसके एनरोलमेंट में 125 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और भारत में हर मिनट औसतन 12 नए एनरोलमेंट दर्ज किए जा रहे हैं. एआई और मशीन लर्निंग की बुनियाद: किसी भी टूल को बेहतर तरीके से समझने के लिए मशीन लर्निंग की मूल बातें जानना जरूरी है. इससे आपको एआई की ताकत और उसकी सीमाओं का साफ अंदाजा मिलता है. Coursera Report: करियर में ग्रोथ के लिए एआई स्किल्स पर फोकस करना अनिवार्य है महंगा कोर्स न चुनें, रिटर्न और ह्यूमन स्किल्स पर दें ध्यान कोई भी एआई कोर्स करने से पहले इंडस्ट्री में उसकी मान्यता चेक कर लें. साथ ही देखें कि उसमें प्रैक्टिकल सीखने का मौका है या नहीं. हर महंगा सर्टिफिकेट तुरंत बड़ी सैलरी या प्रमोशन की गारंटी नहीं देता. इसके साथ ही अपनी ‘ह्यूमन स्किल्स’ को भी न भूलें. कोर्सेरा की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में क्रिटिकल थिंकिंग में 65% और कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम-सॉल्विंग में 55% की बढ़ोतरी देखी गई है. तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, सही फैसला लेने और मुश्किल हालात को सुलझाने की इंसानी समझ हमेशा सबसे कीमती रहेगी. Advertisement She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 28, 2026, 14:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

