राष्ट्रवाणी: अब ₹500 तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट, इस तारीख से हो जाएगा बंद अब ₹500 तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का फैसलाWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:58 ISTHDFC Bank UPI SMS Alerts: भारतीय रिजर्व बैंक ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के अलर्ट के संबंध में नए-दिशा निर्देश जारी किए हैं. इन दिशानिर्देशों की वजह से ही एचडीएफसी बैंक ने 500 रुपये मूल्य तक के यूपीआई लेनदेन का एसएमस अलर्ट ग्राहकों को न भेजने का फैसला किया है. यह नया नियम अगले साल से लागू होगा.अभी हर तरह के भुगतान पर बैंक एसएमएस भेजता है. HDFC Bank UPI SMS Alerts: आपका खाता भी अगर एचडीएफसी बैंक में हैं और आप यूपीआई पेमेंट करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. एचडीएफसी बैंक ने ₹500 या उससे कम राशि के यूपीआई लेनदेन पर एसएमएस अलर्ट भेजना बंद करने का फैसला किया है. नया नियम 1, जनवरी, 2027 से लागू होगा. हालांकि, ग्राहकों को यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए ईमेल नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे. यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन अलर्ट से जुड़े संशोधित दिशानिर्देशों के बाद किया जा रहा है. एचडीएफसी बैंक ने कस्टमर्स को एक नोटिफिकेशन के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी है. इसका मतलब है कि अगर आप ₹100, ₹200, ₹400 या ₹500 का यूपीआई भुगदान करता है, तो आपको बैंक एसएमएस करके यह नहीं बताएगा कि आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं. हालांकि, ₹500 से अधिक के भुगतान पर पहले की तरह एसएमएस नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे. SMS अलर्ट क्यों बंद कर रहा है एचडीएफसी बैंक?
एचडीएफसी बैंक यह बदलाव इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के अलर्ट से संबंधित आरबीआई के संशोधित निर्देशों के बाद किया है. संशोधित निर्देश केवल यूपीआई भुगतान तक सीमित नहीं हैं. ये व्यापक रूप से इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन पर लागू होते हैं. इसके तहत बैंकों को छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए अपनी एमएमएस अलर्ट नीतियां निर्धारित करने की स्वतंत्रता दी गई है. Advertisementसंशोधित फ्रेमवर्क के तहत बैंकों को ₹500 से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के लिए तुरंत एसएमएस अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा. वहीं, ₹500 या उससे कम राशि के लेनदेन के लिए बैंक अपनी नीतियों के आधार पर यह तय कर सकते हैं कि एसएमएस नोटिफिकेशन भेजना है या नहीं. हालांकि, यदि कोई बैंक ₹500 या उससे कम के लेनदेन के लिए SMS अलर्ट देने का विकल्प चुनता है, तो वह इस सेवा के लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं ले सकता.About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 14:58 ISTऔर पढ़ें

