राष्ट्रवाणी: पटेरा हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य पर छात्र के साथ मारपीट का आरोपपटेरा हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य पर छात्र के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप, Video वायरलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:03 ISTदमोह जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य का छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. स्कूल प्रभारी प्राचार्य पर कक्षा 9वीं के छात्र को थप्पड़ मारने और धक्का देकर कमरे से बाहर निकालने का आरोप लगा है. घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.पटेरा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्रचार्य पर मारपीट का आरोपदमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य कमलेश वर्मा का एक छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पटेरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य कमलेश वर्मा पर कक्षा 9वीं के छात्र को थप्पड़ मारने और धक्का देकर कमरे से बाहर निकालने का आरोप लगा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में मामला चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं में अध्ययनरत एक छात्र की किसी बात को लेकर प्रभारी प्राचार्य कमलेश वर्मा नाराज हो गए. आरोप है कि उन्होंने छात्र को धक्का दिया और थप्पड़ मारते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया. घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. क्या है विवाद का कारण?
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. बताया जा रहा है कि प्रभारी प्राचार्य ने छात्र को स्कूल से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) दे दी. इतना ही नहीं, टीसी में छात्र के चरित्र को भी अच्छा नहीं लिखा गया, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद दमोह कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. अब जिला शिक्षा अधिकारी की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी तय हो सकेगी. इस घटना ने स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के व्यवहार और अनुशासन के नाम पर अपनाए जाने वाले तरीकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. Advertisementमामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है, क्योंकि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षकों और प्राचार्य से सुरक्षित और सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद करते हैं. ऐसे में यदि किसी छात्र के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार हुआ है तो यह गंभीर मामला है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर प्रभारी प्राचार्य पर लगे आरोपों को लेकर चर्चा हो रही है. मामले में शिक्षा विभाग की ओर से जांच और आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Damoh,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 15:03 ISTऔर पढ़ें

