राष्ट्रवाणी: Ghazipur: लगन में महका फूलनपुर का फूल कारोबार, पीढ़ियों से सजा रहा शादियांGhazipur News: लगन के सीजन में महका फूलनपुर का फूल कारोबार, परदादा के जमाने से शादियों की रौनक बढ़ा रहा यह गांवReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:11 ISTGhazipur News: गाजीपुर में शादी-विवाह के शाही माहौल और दूल्हे की गाड़ी की चमक के पीछे फूलनपुर के फूल कारोबारियों की पीढ़ियों पुरानी मेहनत छिपी है. लगन का सीजन शुरू होते ही यहां के खेतों से लेकर बाजार तक रौनक लौट आई है, लेकिन आम दिनों की सुस्ती और संसाधनों की कमी आज भी इन मेहनतकश किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. Ghazipur News: गाजीपुर शहर में शादी-विवाह और दूसरे आयोजनों में फूलों से होने वाली सजावट की बात हो तो फूलनपुर का नाम सामने आता है. यहां पीढ़ियों से फूलों की खेती और कारोबार की परंपरा चली आ रही है. घरों की सजावट से लेकर दूल्हे की गाड़ियों और कारों को सजाने तक के लिए फूल यहीं से उपलब्ध कराए जाते हैं. इन दिनों लगन का सीजन चल रहा है, ऐसे में फूलनपुर के कारोबारी लगातार मिल रहे ऑर्डर पूरे करने में व्यस्त हैं. फूलनपुर के कारोबारी रवि बताते हैं कि उनके परिवार में यह काम परदादा के जमाने से होता आ रहा है. फूलनपुर ही उनकी जन्मभूमि है और खेती-बाड़ी के साथ फूलों का कारोबार भी परिवार की आजीविका का हिस्सा है. शहर में फूलों से जुड़ा कोई कार्यक्रम होता है तो यहां से फूल उपलब्ध कराए जाते हैं. गुलाब से लेकर रजनीगंधा तक की भारी मांग, बाहर से भी मंगाए जाते हैं फूल रवि के मुताबिक, शादी-विवाह के इस सीजन में घरों, गाड़ियों और कारों की सजावट के लिए अलग-अलग तरह के फूलों की मांग रहती है. गुलाब, गेंदा, बेला और रजनी जैसे फूलों के साथ गुलाब की कई किस्में उपलब्ध कराई जाती हैं. ग्राहकों की मांग के अनुसार कुछ फूल बाहर से भी मंगाए जाते हैं. एक दिन में गाड़ियों की सजावट के लिए भी 10 से 12 तक ऑर्डर आ जाते हैं, जिन्हें पूरा करने में कारोबारी व्यस्त रहते हैं. सुबह चार बजे खेतों से टूटते हैं ताजे फूल फूलों की ताजगी बनाए रखने के लिए कारोबारी सुबह जल्दी खेतों में पहुंचते हैं. रवि बताते हैं कि वे लोग सुबह करीब चार बजे खेत से फूल तोड़ लेते हैं. फूलों की सजावट और बनावट का काम भी वे खुद ही करते हैं. परिवार के लोग फूलों की खेती भी करते हैं. गेंदा और बेला जैसे फूल खेतों में उगाए जाते हैं, जबकि मांग के अनुसार दूसरे फूल भी उपलब्ध कराए जाते हैं. Advertisementलगन में अच्छी कमाई, ऑफ-सीजन में गुजारा मुश्किल फूलों के कारोबार में लगन का सीजन अच्छी मांग लेकर आता है. रवि बताते हैं कि शादी-विवाह के दौरान एक दिन में चार से पांच हजार रुपये तक के ऑर्डर मिल जाते हैं. वहीं, लगन नहीं होने पर पांच सौ रुपये कमाना भी मुश्किल हो जाता है. इसी आमदनी से पूरे परिवार का खर्च चलाना पड़ता है. सरकार से पौधे और खाद उपलब्ध कराने की मांग फूलों की खेती और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए रवि ने सरकार से पौधे और खाद उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि खेती के लिए जरूरी पौधे और खाद मिल जाएं तो फूलनपुर में और अधिक फूलों का उत्पादन किया जा सकता है. इससे फूलों से जुड़ी दूसरी चीजें बनाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. फूलनपुर में पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी शहर की शादियों और आयोजनों की सजावट से जुड़ी हुई है. लगन के दिनों में यहां के कारोबारियों के पास लगातार ऑर्डर आ रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में मांग कम होने से आमदनी पर भी असर पड़ता है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ghazipur,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 15:11 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

