राष्ट्रवाणी: X यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Android ऐप में आया पोस्ट शेड्यूल करने का फीचरसोशल मीडिया यूजर्स के लिए काम का फीचर, X पर अब पोस्टिंग का समय पहले से तय कर सकेंगेWritten by:Powered by :Last Updated:November 28, 2026, 15:05 ISTX ने अपने Android ऐप में पोस्ट शेड्यूल करने का फीचर जारी कर दिया है. अब यूजर्स पोस्ट को पहले से तैयार करके तय तारीख और समय पर पब्लिश कर सकेंगे. इस फीचर के जरिए फोटो और वीडियो वाली पोस्ट भी शेड्यूल की जा सकेंगी. यूजर्स पोस्ट को एडिट, रीशेड्यूल या डिलीट भी कर पाएंगे. X Android यूजर्स अब 18 महीने तक पहले से पोस्ट शेड्यूल कर सकते हैं. जानें इस नए फीचर का इस्तेमाल कैसे करें और प्लेटफॉर्म पर हाल ही में क्या बदलाव हुए हैं.ख़बरें फटाफटX के Android ऐप में आया बड़ा फीचर, अब 18 महीने पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे पोस्टसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने आखिरकार अपने Android ऐप में पोस्ट शेड्यूल करने का फीचर जारी कर दिया है. अब एंड्रॉयड यूजर्स भी अपनी पोस्ट को पहले से तैयार करके तय तारीख और समय पर पब्लिश कर सकेंगे. इससे पहले यह सुविधा X की वेबसाइट और iOS ऐप पर उपलब्ध थी. नए फीचर के जरिए यूजर्स फोटो और वीडियो वाली पोस्ट भी शेड्यूल कर सकेंगे और उन्हें जरूरत पड़ने पर एडिट या डिलीट भी कर पाएंगे. X के स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर Evgenii Matsiuk ने गुरुवार को Android ऐप में पोस्ट शेड्यूलिंग फीचर शुरू होने की जानकारी दी. इस फीचर की मदद से यूजर्स पोस्ट को 18 महीने तक पहले से शेड्यूल कर सकते हैं. उन्होंने X पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें नए फीचर का इस्तेमाल दिखाया गया है. यूजर्स पोस्ट लिखने के साथ उसमें फोटो या वीडियो जोड़ सकेंगे. इसके बाद उन्हें पोस्ट पब्लिश करने की तारीख और समय चुनना होगा. सारी जानकारी सेट करने के बाद Set Schedule पर टैप करते ही पोस्ट शेड्यूल हो जाएगी. पोस्ट तय समय पर अपने आप पब्लिश हो जाएगी. इसके लिए यूजर्स को ऐप खुला रखने या शेड्यूलिंग स्क्रीन पर बने रहने की जरूरत नहीं होगी. पोस्ट सफलतापूर्वक शेड्यूल होने पर X नोटिफिकेशन भेजकर इसकी जानकारी भी देगा. Advertisementपोस्ट को एडिट या डिलीट करने का भी ऑप्शन शेड्यूल की गई पोस्ट X ऐप के Drafts सेक्शन में सेव रहेंगी. यूजर्स यहां जाकर अपनी पोस्ट देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव कर सकते हैं. पोस्ट का टेक्स्ट एडिट करने के अलावा पब्लिश होने की तारीख और समय भी बदला जा सकेगा. बदलाव करने के बाद यूजर्स को Save changes विकल्प पर टैप करना होगा, ताकि नई जानकारी सेव हो जाए. अगर वे बदलाव नहीं रखना चाहते, तो उन्हें डिस्कार्ड करने का विकल्प भी मिलेगा. यूजर्स चाहें तो शेड्यूल की गई पोस्ट को पूरी तरह डिलीट भी कर सकते हैं. X में हाल ही में आए दूसरे बदलाव एंड्रॉयड पर पोस्ट शेड्यूलिंग फीचर आने से अब इस प्लेटफॉर्म के मोबाइल यूजर्स को वेबसाइट और iOS ऐप जैसा एक्सपीरिएंस मिलेगा. हाल ही में X ने 13 से 17 साल के किशोरों के अकाउंट के लिए Parental Controls भी जारी किए हैं. इसके जरिए माता-पिता अपने अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से लिंक करके कुछ सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं. इसके अलावा, X ने एक पोस्ट में फोटो और वीडियो जोड़ने की लिमिट भी बढ़ाई है. अब यूजर्स एक पोस्ट में अधिकतम 20 फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं.About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 15:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल रेलवे स्टेशन की बदली व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जानें – राष्ट्रवाणी
- जयपुर: उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस 22 में से 15 पर जीती, RLP-भाजपा पिछड़ी – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़: में बातचीत बंद करने पर युवक ने घर घुसकर की छेड़खानी, फोटो स्टेटस पर डाला, न्यायिक रिमांड पर – राष्ट्रवाणी
- दुनिया में कुछ भी हो, नहीं थमेगी हमारी रफ्तार, भारत के पास हर समस्या का हल करने वाला चिराग – राष्ट्रवाणी
- UP में 120, बिहार में 60; किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी सीटें? देखिये पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- बनारस वाले जाम को बोलें टाटा-बाय, NH-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक 6 लेन होगी सड़क, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: के मस्तूरी में पटवारी कार्यालय में ताश खेलने का वीडियो वायरल, किसानों से दुर्व्यवहार और भगाने का आरोप – राष्ट्रवाणी
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी

