राष्ट्रवाणी: दीवारों पर पान-गुटखे की पीक ने बिगाड़ दी है खूबसूरती? ऐसे छुड़ाएं जिद्दी दागसीढ़ियों और दीवारों पर पान-गुटखे की पीक ने बिगाड़ दी है सूरत? ऐसे छुड़ाएं जिद्दी दाग, 3 चीजों से फ्री में चमकाएंWritten by:Last Updated:November 28, 2026, 14:49 ISTDIY Wall Stain Cleaner : अक्सर लोगों की परेशानी रहती है कि उनके घर के बाहरी दीवार, सीढि़यों आदि पर लोग पान का पीक फेंक देते हैं जिससे साफ सुथरी जगह भी भद्दी लगने लगती है. तो क्या कोई ऐसा उपाय है जिसकी मदद से मिनटों में इन जिद्दी लाल दाग को साफ किया जा सके?
चलिए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिसकी मदद से आप मिनटो में इसे साफ कर सकते हैं. ख़बरें फटाफटदीवार साफ करते समय जल्दबाजी या ज्यादा ताकत लगाने से बचें, वरना दीवार का रंग उड़ सकता है या प्लास्टर खराब हो सकता है.अक्सर सोसायटी के कॉमन एरिया, स्टेयर्स या फिर घर की बाहरी दीवारों पर पान और गुटखे की पीक के लाल-भूरे दाग पूरी खूबसूरती को खराब कर देते हैं. ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि सादे पानी या मामूली पोंछे से आसानी से नहीं निकलते. कई बार लोग इन्हें हटाने के चक्कर में दीवारों पर जोर से स्क्रबर घिस देते हैं, जिससे दाग तो हल्का पड़ता है, लेकिन दीवार का पेंट भी उखड़ जाता है. लेकिन आपको बता दें कि अच्छी बात यह है कि इन दागों को साफ करने के लिए आपको किसी महंगे केमिकल या पेंटर को बुलाने की जरूरत नहीं. रसोई और घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से आप इन्हें स्टेप बाय स्टेप साफ कर सकते हैं. चलिए जानते हैं तरीका. दीवार साफ करते समय जल्दबाजी या ज्यादा ताकत लगाने से बचें, वरना दीवार का रंग उड़ सकता है या प्लास्टर खराब हो सकता है. पान गुटका के निशान दीवारों से ऐसे हटाएं- 1. बेकिंग सोडा और नींबू का असरदार पेस्ट बेकिंग सोडा हल्के घर्षण के साथ दाग काटने का काम करता है और नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह असर दिखाता है. यह तरीका खासतौर पर पेंटेड दीवारों के लिए काफी कारगर है. स्टेप 1: एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 से 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. स्टेप 2: इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर उंगली या पुराने टूथब्रश की मदद से लगाएं. स्टेप 3: इसे करीब 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही सूखने या सेट होने दें ताकि यह दाग की परत को ढीला कर सके. स्टेप 4: अब हल्के गीले कपड़े या मुलायम स्पंज से गोलाई में हल्के हाथ से रगड़ें और फिर साफ पानी से पोंछ दें. 2. सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड का घोल- अगर दाग थोड़े पुराने हैं या चिकनाई-गंदगी के साथ जमे हुए हैं, तो सफेद सिरका और बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलकर अच्छा काम करता है. स्टेप 1: एक स्प्रे बोतल या कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका, पानी और कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड की मिला लें. स्टेप 2: इस घोल को सीधे दाग पर स्प्रे करें या कपड़े की मदद से दाग को अच्छी तरह भिगो दें. स्टेप 3: 5 से 7 मिनट रुकें ताकि सिरका दाग के रंग को कमजोर कर सके. स्टेप 4: मुलायम ब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछकर साफ पानी वाले कपड़े से आखिरी पोंछा लगा दें. 3. टूथपेस्ट और नमक का आसान नुस्खा- सफेद टूथपेस्ट में मौजूद कण और नमक की हल्की रगड़ ताजा और मध्यम दाग हटाने में काफी मदद करती है. स्टेप 1: दाग पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और उसके ऊपर चुटकी भर बारीक नमक छिड़क दें. स्टेप 2: नरम ब्रश या गीले कपड़े से हल्के दबाव के साथ दाग को साफ करें. स्टेप 3: दाग हल्का पड़ने के बाद साफ गीले कपड़े से दीवार को पोंछकर सुखा लें. Advertisement सफाई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान- दीवार साफ करते समय जल्दबाजी या ज्यादा ताकत लगाने से बचें, वरना दीवार का रंग उड़ सकता है या प्लास्टर खराब हो सकता है. सबसे पहले दीवार के एक छोटे और कम दिखने वाले हिस्से पर नुस्खा आजमाएं ताकि पेंट पर कोई बुरा असर न पड़े. बहुत ज्यादा गहरे या सालों पुराने दागों में एक बार में पूरा निशान न जाए, तो दो से तीन दिन तक हल्के हाथ से यही प्रक्रिया दोहराई जा सकती है. नियमित सफाई और थोड़ी जागरूकता से दीवारें फिर से साफ-सुथरी दिखने लगती हैं.About the AuthorPranaty Tiwary(Mukherjee) is a seasoned journalist with nearly 18 years of experience across print, television, and digital media. Known for her credible, research-driven, and reader-first approach, she special…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 14:49 ISTऔर पढ़ें

