राष्ट्रवाणी: ‘सोनिया गांधी 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, फिर भी वोटर लिस्ट में नाम था’सोनिया गांधी 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, फिर भी वोटर लिस्ट में नाम था: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की रिपोर्टEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:12 ISTSonia Gandhi Indian Citizenship: सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से जुड़े पुराने विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अहम जानकारी साझा करते हुए बताया है कि साल 1980 में सोनिया गांधी भारत की नागरिक नहीं थीं, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम उस साल की वोटर लिस्ट में शामिल था.सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट सौंप दी है. (फाइल फोटो)Sonia Gandhi Citizenship Case: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है. पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि सोनिया गांधी वर्ष 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, लेकिन उस समय उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था. उन्होंने वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी. पुलिस ने अदालत को बताया कि इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और गृह मंत्रालय से की गई है. पुलिस ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से भी कुछ रिकॉर्ड मांगे हैं और उनके जवाब का इंतजार है. अदालत ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय की गई है. सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है कि उन्होंने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता हासिल की थी, जबकि उनका नाम वर्ष 1980 की मतदाता सूची में शामिल था. याचिका में सवाल उठाया गया है कि नागरिकता हासिल करने से पहले उनका नाम नई दिल्ली की मतदाता सूची में किस आधार पर दर्ज किया गया था और इसके लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया. शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि वर्ष 1982 में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची से हटाया क्यों गया और यदि वर्ष 1983 में नागरिकता हासिल की गई, तो उससे पहले मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किन दस्तावेजों का सहारा लिया गया. याचिकाकर्ता ने इस प्रक्रिया में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका जताई है. इस मामले में इससे पहले 18 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी थी. यह सुनवाई वर्ष 1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम कथित तौर पर शामिल कराने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल शिकायत पर हुई थी. शिकायतकर्ता और अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने अदालत में वर्ष 1980, 1981 और 1983 की सत्यापित मतदाता सूचियों की प्रतियां दाखिल की थीं. इससे पहले 6 नवंबर को अदालत ने शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी थी. मामले की नए सिरे से सुनवाई हो रही है. इससे पहले 21 सितंबर को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मामले को पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया था. विशेष अदालत ने कहा था कि मजिस्ट्रेट का आदेश तर्कसंगत नहीं था और शिकायत पर कानून के अनुसार नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए. मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी. शिकायत में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी का नाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में वर्ष 1980 में शामिल हुआ था, जबकि उन्होंने भारतीय नागरिकता वर्ष 1983 में हासिल की थी. आरोप के मुताबिक, उनका नाम वर्ष 1982 में मतदाता सूची से हटाया गया और बाद में फिर शामिल किया गया. About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 23:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनाथ युवती पर टिकी दरिंदों की नजर, छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा – राष्ट्रवाणी
- सोनिया गांधी 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, फिर भी वोटर लिस्ट में नाम था: दिल्ली पुलिस – राष्ट्रवाणी
- मजदूरी करने वाले इमाम अली बने मशीनों के कारोबारी, छपरा में खड़ा किया उद्योग – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: के दयालबंद में भतीजे को काटने से रोकने पर देवर ने भाभी और भाई को पीटा—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल रेलवे स्टेशन की बदली व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जानें – राष्ट्रवाणी
- जयपुर: उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस 22 में से 15 पर जीती, RLP-भाजपा पिछड़ी – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़: में बातचीत बंद करने पर युवक ने घर घुसकर की छेड़खानी, फोटो स्टेटस पर डाला, न्यायिक रिमांड पर – राष्ट्रवाणी
- दुनिया में कुछ भी हो, नहीं थमेगी हमारी रफ्तार, भारत के पास हर समस्या का हल करने वाला चिराग – राष्ट्रवाणी

