राष्ट्रवाणी: राशिद अल्वी की वापसी, अजय राय को फिर मिली जगह; कांग्रेस की PEC में कौन-कौन?राशिद अल्वी की वापसी, अजय राय को फिर मिली जगह; कांग्रेस की चुनाव समिति में कौन-कौन शामिल? 12 मुस्लिम चेहरों पर नजरWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:14 ISTउत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) और प्रदेश चुनाव समिति (PEC) का ऐलान कर दिया है. आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लंबे समय से हाशिए पर चल रहे राशिद अल्वी की मुख्यधारा में वापसी हुई है. इसके अलावा नाराज चल रहे सांसद राकेश राठौड़ को भी साधा गया है और पीएसी में 12 मुस्लिम चेहरों को जगह देकर बड़ा सियासी संदेश दिया गया है.यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की नई टीम का ऐलान. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है. 28 नवंबर को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) और प्रदेश चुनाव समिति (PEC) के गठन की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुहर लगने के बाद यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इस लिस्ट के जरिए आलाकमान ने न केवल गुटबाजी थामने की कोशिश की है, बल्कि पुराने और अनुभवी चेहरों को फिर से मोर्चे पर उतार दिया है. इस संगठनात्मक बदलाव में सबसे अहम जिम्मेदारी आराधना मिश्रा मोना के खाते में गई है. उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में भी दूसरे नंबर पर शामिल हैं. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कद भी बरकरार रखा गया है और उन्हें दोनों ही समितियों में जगह मिली है. इससे साफ है कि टिकट बंटवारे और चुनावी रणनीति में इन दोनों नेताओं की भूमिका निर्णायक रहने वाली है. पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी क्र. सं.नाम / पद1राजेंद्र पाल गौतम2आराधना मिश्रा मोना3वीरेंद्र चौधरी4प्रमोद तिवारी5किशोरी लाल शर्मा6इमरान मसूद7राकेश राठौड़8तनुज पुनिया9उज्ज्वल रमण सिंह10राजीव शुक्ला11इमरान प्रतापगढ़ी12अजय राय13डॉ. निर्मल खत्री14सलमान खुर्शीद15राज बब्बर16अजय कुमार लल्लू17बृजलाल खाबरी18पी. एल. पुनिया19प्रदीप जैन आदित्य20राशिद अल्वी21जफर अली नकवी22बेगम नूर बानो23रवि वर्मा24कुंवर दानिश अली25मीम अफजल26अनिल शास्त्री27संजय कपूर28प्रदीप माथुर29विवेक बंसल30मोहम्मद मुकीम31कमल किशोर कमांडो32अनुग्रह नारायण सिंह33दीपक सिंह34नकुल दुबे35भगवती प्रसाद चौधरी36अफरोज खान37अनिल चौधरी38नदीम जावेद39सोहिल अख्तर अंसारी40आलोक प्रसाद41देवेंद्र निषाद42मनोज यादव43मुख्य संगठक, कांग्रेस सेवादल, उत्तर प्रदेश44अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस (पश्चिम, बुंदेलखंड और ब्रज जोन)45अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पश्चिम, पूर्व और मध्य जोन)46कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (मध्य जोन)47अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एनएसयूआई (पश्चिम, पूर्व और मध्य जोन) पदेन सदस्य (PAC) क्र. सं.नाम / पद1सुप्रिया श्रीनेत2जितेंद्र बघेल3मनोज त्यागी4राज कुमार मौर्य5सुशील कुमार पासी6ओमवीर यादव7अवनीश काजला8राहुल राजभर9विश्वविजय सिंह10कोषाध्यक्ष, यूपीसीसी (UPCC)11उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी से संबद्ध एआईसीसी सचिव12एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभागों के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश चुनाव समिति क्र. सं.नाम / पददायित्व1आराधना मिश्रा मोनाअध्यक्ष (Chairperson)2वीरेंद्र चौधरीसदस्य3प्रमोद तिवारीसदस्य4किशोरी लाल शर्मासदस्य5इमरान मसूदसदस्य6राकेश राठौड़सदस्य7तनुज पुनियासदस्य8उज्ज्वल रमण सिंहसदस्य9राजीव शुक्लासदस्य10इमरान प्रतापगढ़ीसदस्य11अजय रायसदस्य12डॉ. निर्मल खत्रीसदस्य13सलमान खुर्शीदसदस्य14राज बब्बरसदस्य15अजय कुमार लल्लूसदस्य16बृजलाल खाबरीसदस्य17पी. एल. पुनियासदस्य18प्रदीप जैन आदित्यसदस्य19अनिल शास्त्रीसदस्य20बेगम नूर बानोसदस्य21जफर अली नकवीसदस्य22मोहम्मद मुकीमसदस्य23रवि वर्मासदस्य24मीम अफजलसदस्य25कमल किशोर कमांडोसदस्य26प्रदीप माथुरसदस्य27अनुग्रह नारायण सिंहसदस्य28संजय कपूरसदस्य29सोहिल अख्तर अंसारीसदस्य30विवेक बंसलसदस्य31दीपक सिंहसदस्य32भगवती प्रसाद चौधरीसदस्य33नकुल दुबेसदस्य34हाजी इकराम कुरैशीसदस्य35आलोक प्रसादसदस्य36देवेंद्र निषादसदस्य37सुप्रिया श्रीनेतसदस्य अरसे बाद मुख्यधारा में लौटे राशिद अल्वी Advertisementसूची में सबसे ज्यादा चर्चा वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी के नाम की हो रही है. लंबे वक्त से पार्टी की सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे अल्वी को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का सदस्य बनाया गया है. राजनीतिक जानकार इसे उनकी घर वापसी और मुख्यधारा में दोबारा एंट्री के तौर पर देख रहे हैं. नाराज सांसद राकेश राठौड़ को भी साधा चुनाव से पहले पार्टी किसी भी तरह का असंतोष नहीं चाहती. यही वजह है कि प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे सांसद राकेश राठौड़ को मनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. उन्हें न सिर्फ पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, बल्कि प्रदेश चुनाव समिति में भी सदस्य बनाया गया है. पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में 12 मुस्लिम चेहरे कांग्रेस ने अपने पुराने वोट बैंक को साधने के लिए जातीय और सामाजिक संतुलन पर पूरा ध्यान दिया है. पीएसी में कुल 12 मुस्लिम नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो, कुंवर दानिश अली, मीम अफजल, मोहम्मद मुकीम, अफरोज खान, नदीम जावेद और सोहेल अख्तर अंसारी के नाम प्रमुख हैं. दिग्गजों के साथ युवा ब्रिगेड का भी मेल इन समितियों में प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमन सिंह, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, पीएल पुनिया, राजेंद्र पाल गौतम और सुप्रिया श्रीनेत जैसे बड़े चेहरे भी मौजूद हैं. इनके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी पदेन सदस्य के रूप में जोड़ा गया है, ताकि बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाई जा सके.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 23:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- रोकी गई हजारों लोगों की पेंशन, आनन-फानन में सरकार का बड़ा ऐलान, मानी साइबर अटैक की बात – राष्ट्रवाणी
- राशिद अल्वी की वापसी, अजय राय को फिर मिली जगह; कांग्रेस की PEC में कौन-कौन? – राष्ट्रवाणी
- अनाथ युवती पर टिकी दरिंदों की नजर, छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा – राष्ट्रवाणी
- सोनिया गांधी 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, फिर भी वोटर लिस्ट में नाम था: दिल्ली पुलिस – राष्ट्रवाणी
- मजदूरी करने वाले इमाम अली बने मशीनों के कारोबारी, छपरा में खड़ा किया उद्योग – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: के दयालबंद में भतीजे को काटने से रोकने पर देवर ने भाभी और भाई को पीटा—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- न वीजा मिला, न पासपोर्ट, गुरुग्राम में पकड़े गए 27 बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने ट्रेन से क – राष्ट्रवाणी
- यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल रेलवे स्टेशन की बदली व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जानें – राष्ट्रवाणी

