Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»अब खोखले राजनीतिक दावे नहीं चलेंगे
Blog

अब खोखले राजनीतिक दावे नहीं चलेंगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अब खोखले राजनीतिक दावे नहीं चलेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार 13 मार्च 2024 को अपने कार्यकाल का चार महीने पूरे कर चुकी है। किसी भी सरकार के मूल्यांकन के नजरिए से यह समय पर्याप्त नहीं कहा जाएगा, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने विगत तीन महीने में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पूर्ण करने के लिए जिस तरह त्वरित निर्णय लिए हैं, उसने चुनावी और सियासी वादों को भरोसे की शक्ल दे दी है। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत अर्जित किया। अक्सर बंद कमरों में राजनीतिक गुणा-गणित लगाने वाले पॉलिटिकल पंडितों के लिए छत्तीसगढ़ का यह जनादेश भले ही हैरानी भरा रहा हो, लेकिन उसके पीछे मोदी की वह गारंटी रही, जिसके दम पर भाजपा सियासी मैदान में उतरी थी।

भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद राज्य की कमान जिस प्रकार आदिवासी वर्ग से आने वाले विष्णुदेव साय को सौंपी, वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के लिए भविष्य में निवेश का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। दरअसल, राजनीतिक दलों को जनता जनार्दन का विश्वास जीतने के लिए जनकल्याणकारी नीतियों के समानांतर ही भविष्य का नेतृत्व विकसित करना होता है। इसी क्रम में 32 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले राज्य को आदिवासी समाज से आने वाले चेहरे का नेतृत्व देकर भाजपा ने झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के आदिवासी वोटबैंक को साधने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुआई वाली सरकार ने भी शपथ ग्रहण के अगले दिन ही पहली कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 लाख नये मकान की मंजूरी देकर अपनी प्राथमिकताओं को जाहिर कर दिया। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी, धान का बोनस और अंतर राशि प्रदान करने के साथ महतारी वंदन के जरिए प्रत्येक हितग्राही महिला को सालाना 12 हजार रुपये प्रदान करने जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर छत्तीसगढ़ ने राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को तो पूरा किया ही वह एक नया वोटबैंक भी खड़ा कर रही है। आज देशभर में भले ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले तीन महीने में पूरी की गई मोदी की गारंटियां अधिक चर्चा में हैं,लेकिन तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा संग्रहण राशि प्रदान करने के साथ नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं से सुदूर अंचल के विकास के अनेक काम दीर्घकालिक परिणाम लेकर आएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत वोटबैंक की शक्ल में राजनीतिक पूंजी जुटाने के उपक्रम में भारतीय जनता पार्टी को महारथ हासिल हो चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन खाते, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आषुष्मान भारत जैसी महात्वाकांक्षी योजनाएं आज भाजपा के विस्तार के साथ उसके वैचारिक आधार अंत्योदय को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। सिर्फ 90 दिन में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस त्वरित गति से सुशासन के हर आयाम को स्पर्श किया है, उससे यह बात तो तय है कि राजनीति में अब खोखले वादों के दिन लद चुके हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ राज्य का वित्तीय प्रबंधन को संतुलित रखना सबसे अहम होगा।

टीम राष्ट्रवाणी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजनसंघ के प्रारंभिक नेताओं में शामिल थे डॉ. भानु प्रताप गुप्ता
Next Article विष्णुदेव साय सरकार ने पेश किया सुशासन का मॉडल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.