Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू किया
Blog

तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू किया

atulpradhanBy atulpradhanMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाने वाली तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर अभियान शुरू किया।

कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में स्वयं मतदाता सूची सत्यापन अभियान चलाया। हकीम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा दूसरे राज्यों से फर्जी मतदाताओं को लाकर मतदाता सूची में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है। इसलिए, हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची की समीक्षा करने के लिए घर-घर जा रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी स्थानीय तृणमूल नेता इसी तरह का अभियान चला रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता अन्य स्थानों पर भी सत्यापन अभियान चला रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अन्य राज्यों के कई व्यक्तियों का पश्चिम बंगाल के वास्तविक मतदाताओं के समान ही मतदाता पहचान पत्र संख्या के तहत पंजीकरण पाया गया है।

पार्टी प्रमुख ने तृणमूल के राज्य सम्मेलन को बृहस्पतिवार को संबोधित करते हुए भाजपा पर दूसरे राज्यों से फर्जी मतदाताओं को जोड़कर ‘‘निर्वाचन आयोग के समर्थन’’ से मतदाता सूची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र में हुए चुनावों में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची में सुधार के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो उनकी पार्टी निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने धरना देगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने हालांकि कहा कि अधिकारी मतदाता सूची को अद्यतन करने का काम राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलओ) की सक्रिय भागीदारी से करते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Next Article आज का पंचांग व राशिफल:- शनिवार 01 मार्च 2025
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.