Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»छत्तीसगढ़: ईडी की गाड़ी रोकने और पथराव करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
Blog

छत्तीसगढ़: ईडी की गाड़ी रोकने और पथराव करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

atulpradhanBy atulpradhanMarch 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़: ईडी की गाड़ी रोकने और पथराव करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापेमारी करने गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के वाहनों को रोकने और उनके शीशे तोड़ने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात एक निजी वाहन के चालक ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। ईडी ने कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत सोमवार को भिलाई के मानसरोवर कॉलोनी में बघेल के आवास और दुर्ग में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी।

सूत्रों के अनुसार, तलाशी करीब आठ घंटे तक चली। इस दौरान ईडी ने लगभग 30 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बघेल के आवास से निकलते समय लगभग 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोका और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि किसी ने एक पत्थर भी फेंका जो वाहन के सामने के ंिवडशील्ड पर लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भिलाई निवासी सनी अग्रवाल और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा, लोक सेवक के काम में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, गलत तरीके से रोकने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

ईडी के छापे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल घर पर मौजूद थे। बाद में उन्होंने ईडी की छापेमारी के मकसद पर सवाल उठाए। ईडी र्किमयों के उनके परिसर से चले जाने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, ”यह कार्रवाई हताशा का परिणाम है और यह दर्शाता है कि वे (भाजपा) किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह दर्शाता है कि राज्य विधानसभा में सवाल पूछना अपराध बन गया है।

इससे पहले, (पूर्व मंत्री और पार्टी नेता) कवासी लखमा ने राज्य विधानसभा में सवाल पूछा था, और इसके आठ दिनों के भीतर ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें जेल में डाल दिया।” बघेल ने कहा, ”तीन साल से शराब घोटाले की जांच चल रही है, अभी तक उन्होंने न तो अंतिम रिपोर्ट पेश की है और न ही आरोप तय किए हैं। मैंने विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से गरीबों के लिए आवास योजना के बारे में पूछा। महज चार दिनों के भीतर, आज ईडी मेरे आवास पर आ पहुंची।”

उन्होंने कहा कि भाजपा इसलिए भी हताश है क्योंकि रायपुर में सीबीआई की विशेष अदालत ने कथित सात साल पुराने (सेक्स) सीडी मामले में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”इन दो कारणों से भाजपा बहुत हताश है। तलाशी के दौरान उन्हें मेरे घर में 32-33 लाख रुपये नकद मिले, जहां मैं अपनी पत्नी, तीन बेटियों, बेटे, बहू और पोते-पोतियों के साथ रहता हूं। यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि मेरा एक बड़ा परिवार है और हम 140 एकड़ में खेती करते हैं तथा आय के अन्य स्रोत भी हैं। हम इसका ब्योरा देंगे।” उन्होंने कहा कि ईडी को भाजपा नेताओं से संबंधित मामलों के कुछ दस्तावेजों को छोड़कर कुछ भी नहीं मिला है।

ईडी के अनुसार राज्य में कथित शराब घोटाला 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का शासन था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब ंिसडिकेट के लाभार्थियों की जेब में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भरी गई।

ईडी ने इस मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा के अलावा रायपुर के महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कुछ अन्य को इस जांच के तहत गिरफ्तार किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleतेलंगाना सुरंग ढहने की घटना: खोज अभियान में रोबोट किया गया शामिल
Next Article जम्मू कश्मीर विधानसभा में जल शक्ति विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.