Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल: खरगे
Blog

मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल: खरगे

atulpradhanBy atulpradhanMarch 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल: खरगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में आर्थिक असमानता इतनी भयावह स्तर पर है कि अरबपति, खरबपति बन चुके हैं और गरीब, कंगाल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस स्थिति के बीच सरकार ”सबका साथ, सबका विकास” का ढिंढोरा पीटती फिर रही है.” खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पिछले 78 वर्षों से किसी सरकार ने आम जनता को आर्थिक रूप से इतना कमज.ोर नहीं किया, जितना मोदी सरकार ने किया है. आर्थिक असामनता भयावह स्तर पर है. अरबपति, खरबपति बन चुके हैं, (और) गरीब, कंगाल हो रहे हैं. ब्रिटिश-राज के दौरान 1820 में मध्यम वर्ग की आमदनी की जो स्थिति थी, वही (स्थिति) आज हो गई है.”

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के आंकड़े बताते हैं कि भले ही वह कोई उन्नत डिग्री वाला व्यक्ति हो या कोई कुशल नौकरी कर रहा हो, फिर भी उसे दुनिया में सातवीं सबसे कम मजदूरी दी जाती है. खरगे ने दावा किया कि मजदूरी वृद्धि दर 2006 में 9.3 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 0.1 प्रतिशत रह गई है. उन्होंने आरोप लगाया, ”कर की मार, महंगाई और आर्थिक कुप्रबंधन से मध्यम वर्ग, ग.रीब और उपेक्षित वर्ग सिमट रहा है तथा मोदी सरकार ”सबका-साथ, सबका विकास” का ढिंढोरा पीटती फिर रही है.”

यदि समय रहते कदम उठाये जाते तो चौकसी जैसे लोग कभी विदेश नहीं भाग सकते : कांग्रेस सांसद गोहिल

राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने सरकार पर जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले पचास लोगों का 87 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने आरोप लगाते हुए दावा किया कि यदि समय रहते मेहुल चौकसी जैसे व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाती तो वह कभी विदेश नहीं भाग सकते थे.

गोहिल ने बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा करते हुए बैंकों के राष्ट्रीयकरण की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों के द्वार आम आदमी के लिए खोले थे. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री को इस बात की ओर ध्यान देना चाहिए कि केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, मूल बात उसके क्रियान्वयन पर है. उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सब समान होने चाहिए.

गोहिल ने कहा, ”जब उधर (सत्ता पक्ष में) रहेंगे तो चक्की पीसिंग-चक्की पीसिंग और जब इधर की तरफ आ जाएंगे तो पावर सीकिंग-पावर सीकिंग (सत्ता की तलाश) शुरू हो जाती है.” उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों में निदेशक कई वर्षों से काबिज हैं जबकि कानून के अनुसार वहां आठ साल से अधिक समय तक निदेशक के पद पर कोई व्यक्ति नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक का यह दायित्व है कि वह ऐसे मामलों में कदम उठाये.

कांग्रेस सदस्य ने गुजरात के कुछ सहकारी बैंकों का उल्लेख भी किया और मांग की कि वहां प्रशासक नियुक्त कर ऐसे निदेशकों को हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक ऐसे ही बैंक में वर्तमान सहकारिता मंत्री पूर्व में अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2024 तक जानबूझकर ऋण नहीं चुकाने वाले 50 लोगों के 87 हजार करोड़ रूपये के कर्ज माफ किए हैं. उन्होंने दावा किया कि ऋषि अग्रवाल और मेहुल चौकसी जैसे लोग भी इनमें शामिल हैं. गोहिल ने कहा कि आप विदेश भाग जाने वाले लोगों का कर्ज तो माफ कर देते हैं किंतु गरीब किसानों पर जुर्माना लगाते हैं. उन्होंने कहा कि यदि मेहुल चौकसी को समय रहते पकड़ लिया जाता तो वह कभी विदेश नहीं भाग सकता था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबिरला ने नियमों के अनुरूप आचरण के लिए कहा, राहुल बोले: अलोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है सदन
Next Article चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के बाद महू में ”साजिश” के तहत दंगा भड़काया गया : संघ नेता
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.