Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»विकसित देशों से पर्याप्त वित्त नहीं मिलने से विकासशील देशों के जलवायु संबंधी लक्ष्य खतरे में: भारत
Blog

विकसित देशों से पर्याप्त वित्त नहीं मिलने से विकासशील देशों के जलवायु संबंधी लक्ष्य खतरे में: भारत

atulpradhanBy atulpradhanApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विकसित देशों से पर्याप्त वित्त नहीं मिलने से विकासशील देशों के जलवायु संबंधी लक्ष्य खतरे में: भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अमेरिका: भारत ने कहा है कि विकसित देशों से पर्याप्त वित्त न मिलने पर विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने संबंधी अपने लक्ष्यों को पूरा करने में संघर्ष करना पड़ेगा और इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी 30) की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि ‘ग्लोबल नॉर्थ’ अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करता है या नहीं।

‘ग्लोबल नॉर्थ’ से तात्पर्य विकसित एवं समृद्ध देशों से है। इनमें मुख्य रूप से अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय देश, जापान, दक्षिण कोरिया, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं। ब्राजील के ब्रासीलिया में ब्रिक्स देश के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में भारत ने जलवायु न्याय और समानता की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि समूह को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुनिया के सीमित कार्बन बजट का न्यायसंगत उपयोग किया जाए।

भारत ने कहा, ‘‘विकासशील देशों को विकसित देशों से पर्याप्त वित्तीय और प्रौद्योगिकी संबंधी सहायता मिलनी चाहिए। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वित्त को लेकर ‘नए सामूहिक परिमाणित लक्ष्य’ के तहत 2035 तक प्रति वर्ष प्रस्तावित 300 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि आवश्यक 1,300 अरब अमेरिकी डॉलर से काफी कम है।’’ भारत ने कहा, ‘‘पर्याप्त वित्तपोषण के अभाव में विकासशील देशों को जलवायु संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने में कठिनाई होगी।’’

उसने कहा कि देशों को ‘बाकू टू बेलेम रोडमैप टू 1.3टी’ के लिए मिलकर काम करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वित्त राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) की जरूरतों को पूरा करे। एनडीसी गैर-बाध्यकारी राष्ट्रीय जलवायु योजनाएं हैं जिनका उद्देश्य पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करना है।’’

‘बाकू टू बेलेम रोडमैप टू 1.3टी’ का लक्ष्य विकासशील देशों के लिए जलवायु संबंधी वित्त को 2035 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1,300 अरब अमेरिकी डॉलर करना है। यह सीओपी30 में एक प्रमुख प्राथमिकता होगी।

भारत ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए समय के अनुसार ढलने के मौजूदा प्रयासों और जो आवश्यक है, उसके बीच एक बड़ा अंतर है। उसने कहा कि जलवायु अनुकूलन और लचीलेपन के लिए 2025 महत्वपूर्ण है और हम सीओपी30 में अनुकूलन को लेकर ‘यूएई-बेलेम कार्य कार्यक्रम’ के सफल समापन की आशा करते हैं।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबजट में दलित, आदिवासी के लिए उचित हिस्सा सुनिश्चित करने वाले कानून की जरूरत: राहुल
Next Article LSG vs MI: आखिरी ओवर में मुंबई को मिली हार, हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास…
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.