Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»भाजपा नेता के घर ई-रिक्शा सवार युवकों ने फेंका विस्फोटक, जांच में जुटी पुलिस
Blog

भाजपा नेता के घर ई-रिक्शा सवार युवकों ने फेंका विस्फोटक, जांच में जुटी पुलिस

atulpradhanBy atulpradhanApril 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा नेता के घर ई-रिक्शा सवार युवकों ने फेंका विस्फोटक, जांच में जुटी पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुरदासपुर: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर सोमवार देर रात धमाका किया गया। आशंका जताई जा रही है कि उनके घर ग्रेनेड फेंका गया है, हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह ग्रेनेड हमला था या कोई और विस्फोटक फेंका गया है। सीसीटीवी कैमरे में घटना दर्ज हो गई है।

सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आते दिखाई दे रहे हैं, जो कालिया के घर पर विस्फोटक वस्तु फेंककर फरार हो गए। विस्फोटक घर के अंदर उनकी कार के पास जाकर गिरा। जोरदार धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियां भी टूट गईं। जमीन पर गड्ढा भी हो गया है। घटना के समय मनोरंजन कालिया घर पर सो रहे थे। वह और उनके स्वजन सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

एक के बाद एक तीन ब्लास्ट

इससे पूर्व रविवार देर रात पुलिस जिला बटाला के अधीन थाना किला लाल सिंह के बाहर एक के बाद एक तीन धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुन रात को गहरी नींद में सोए आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। यह पहला मामला है जब राज्य में किसी थाने के बाहर लगातार तीन धमाके हुए हों। इससे पहले पुलिस चौकियों व थानों में एक ही धमाका हुआ है।

उधर, बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने दावा किया है कि थाने के बाहर किसी भी तरह के धमाके के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी हैप्पी पशियां ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ड डाल थाने पर हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने इस पोस्ट को आधार बनाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किला लाल सिंह थाने के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12:35 बजे एक-एक कर तीन धमाकों की आवाज सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मचारी सतर्क हो गए। कर्मचारियों ने थाने के बाहर आकर आसपास का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान हमले जैसी कोई बात सामने नहीं आई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी विपन कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। दिनभर जांच के दौरान पुलिस को वहां पर धमाके के कोई भी सुबूत नहीं मिले।

आतंकी हैप्पी ने धमाके जारी रखने की दी धमकी

इसी बीच आतंकी हैप्पी पशियां ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल लिखा कि वह, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया इस धमाके की जिम्मेदारी लेते हैं। यह धमाके उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुरर क्षेत्र और पंजाब के बटाला में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उनके पांच साथियों की मौत का बदला है। उसने धमकी दी कि उक्त मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सबक सिखाने के साथ ही ऐसे ही धमाके जारी रहेंगे।

अब तक 12 चौकियों और थानों को बनाया गया निशाना

राज्य में 24 नवंबर 2024 से पुलिस चौकियों, थानों व अन्य स्थानों पर धमाके होने की कुल 16 घटनाएं हो चुकी हैं। अमृतसर में छह, नवांशहर व पटियाला में एक-एक और गुरदासपुर में रविवार देर रात की घटना को मिलाकर कुल चार पुलिस थानों और चौकियों में थमाके हुए हैं। इसके अलावा आतंकियों ने मंदिर, कारोबारी, पुलिस कर्मी के रिश्तेदार और यूट्यूबर के घरों पर भी धमाके किए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगुजरात में 64 साल बाद हो रहे अधिवेशन में चुनावी किस्मत संवारने की रूपरेखा तय करेगी कांग्रेस
Next Article टैरिफ के खौफ से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1200 अंक भागा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.