Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»पीएम मोदी 11 अप्रैल को यूपी और मध्य प्रदेश के दौरे पर; 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
Blog

पीएम मोदी 11 अप्रैल को यूपी और मध्य प्रदेश के दौरे पर; 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

atulpradhanBy atulpradhanApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और सुबह 11 बजे के करीब 3,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम जाएंगे और शाम को वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

वाराणसी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री वाराणसी में सड़क, बिजली, शिक्षा, जल और पर्यटन से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें वाराणसी रिंग रोड और सारनाथ के बीच सड़क पुल, भिखारीपुर और मंडुआडीह चौराहों पर फ्लाईओवर और वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर NH-31 के नीचे 980 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सुरंग शामिल है।
विद्युत के क्षेत्र में पीएम मोदी 1,045 करोड़ रुपये की लागत से जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जिलों में दो 400 केवी और एक 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 775 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी शहर की विद्युत प्रणाली को मजबूत करने वाली कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सुरक्षाकर्मियों के लिए सुविधाएं बढ़ाते हुए पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और रामनगर पीएसी कैंपस में नई बैरकों का उद्घाटन करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिंडरा में सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज, बारकी गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, 356 ग्रामीण पुस्तकालय, 100 आंगनवाड़ी केंद्र, और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 77 प्राथमिक स्कूलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत करेंगे। साथ ही चोलापुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के लिए नई इमारत और उदय प्रताप कॉलेज में फ्लडलाइट्स व दर्शक दीर्घा के साथ सिंथेटिक हॉकी टर्फ और शिवपुर में एक मिनी स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री गंगा किनारे स्थित सामने घाट और शास्त्री घाट के पुनर्विकास, जल जीवन मिशन के तहत 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं (345 करोड़ रुपये) और वाराणसी के छह नगर वार्डों के सुधार कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी एमएसएमई यूनिटी मॉल, मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना, भेलूपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 1 मेगावाट सोलर प्लांट, 40 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन और विभिन्न पार्कों की सुंदरता बढ़ाने वाली परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए बनारस की प्रसिद्ध वस्तुओं जैसे तबला, पेंटिंग, ठंडई और तिरंगा बर्फी को GI सर्टिफिकेट भी प्रदान करेंगे। साथ ही, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड और उत्तर प्रदेश के दूध उत्पादकों को बनास डेयरी से जुड़े 105 करोड़ रुपये के बोनस की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

मध्य प्रदेश में पीएम मोदी

पीएम मोदी 11 अप्रैल को दोपहर करीब 3:15 बजे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ पहुंचेंगे और गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम 4:15 बजे वे आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और वहां की जनता को संबोधित करेंगे। आनंदपुर धाम एक आध्यात्मिक और सेवा केंद्र है जो 315 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां 500 से अधिक गायों की आधुनिक गौशाला है और कृषि कार्य किए जाते हैं।-(PIB)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआईआईटी दिल्ली ने 50 हजार से ज्यादा एससी-एसटी छात्रों को दिया प्रशिक्षण
Next Article कैबिनेट ने 1,878 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन के जीरकपुर बाईपास को दी मंजूरी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.