Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना की होगी शुरुआत, विज्ञान भवन में बांटा जाएगा कार्ड
Blog

दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना की होगी शुरुआत, विज्ञान भवन में बांटा जाएगा कार्ड

atulpradhanBy atulpradhanApril 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना की होगी शुरुआत, विज्ञान भवन में बांटा जाएगा कार्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दिल्ली सरकार आज गुरुवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत लोगों को स्वास्थ्य कार्ड देगी। यह कार्ड उन्हें दिए जाएंगे, जिन्होंने इस योजना के तहत पंजीकरण कराया था। विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे। वर्ष 2018 में शुरू की गई पीएम-जेएवाई का उद्देश्य पूरे भारत में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर स्वास्थ्य देखभाल के वित्तीय बोझ को कम करना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीच हाल ही में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। दिल्ली आधिकारिक तौर पर इस योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

आपको बता दें, देश में पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां अभी तक इस योजना को नहीं अपनाया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम-जेएवाईके तहत राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर प्रदान करने की घोषणा की, जो केंद्रीय योजना के तहत 5 लाख रुपये के कवरेज के अतिरिक्त होगा। सीएम गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में लगभग 6.54 लाख परिवार अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के लिए कार्ड वितरण 10 अप्रैल 2025 से शुरू किया जाएगा।”

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कल बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि योजना की शुरुआत के पहले दिन 400 से 500 लाभार्थियों को कार्ड दिए जाएंगे। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष काउंटर और वेबसाइट शुरू की जाएगी। लोगों को पंजीकरण की स्थिति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दी जाएगी, ताकि उन्हें ज्यादा भटकना नहीं पड़े।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यह योजना सिर्फ उन्हीं तक पहुंचे, जो इसके वास्तविक हकदार हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

डॉ. पंकज सिंह ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दिल्ली के हर पात्र नागरिक तक आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा और यह दिल्ली की जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे खासकर गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी, जो इलाज नहीं करा पाते हैं। (इनपुट-आईएएनएस)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं
Next Article अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत जैसे देशों पर पारस्परिक शुल्क रोक दिया, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई नहीं की
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.