Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»जम्मू-कश्मीर में सेना ने एनएच-44 पर बढ़ाई सुरक्षा, आतंकी गतिविधियों पर लगेगी रोक
Blog

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एनएच-44 पर बढ़ाई सुरक्षा, आतंकी गतिविधियों पर लगेगी रोक

atulpradhanBy atulpradhanApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को रोकने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। यह राजमार्ग केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ता है। आतंकवादियों द्वारा हथियारों और सामान की तस्करी के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिशों को नाकाम करने के उद्देश्य से सेना ने कई बड़े कदम उठाए हैं।

सेना ने राजमार्ग पर दिन-रात गश्त बढ़ा दी है। खास तौर पर संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण जगहों पर नजर रखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) बनाए गए हैं। ये चेक पोस्ट अचानक जांच करते हैं, जिससे आतंकियों के लिए इस मार्ग का दुरुपयोग करना मुश्किल हो गया है। इन चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है।

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रमुख चौराहों और राजमार्ग के प्रवेश-निकास बिंदुओं पर उन्नत वाहन स्कैनर, एआई आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम और ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम लगाए गए हैं। ये तकनीकें रियल-टाइम जानकारी देती हैं और संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत पकड़ने में मदद करती हैं। इससे आतंकी खतरों को पहले ही रोकने में आसानी हो रही है।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। हाल के सप्ताहों में कई संदिग्ध गतिविधियों को रोका गया है। बढ़ी हुई गश्त और तकनीकी निगरानी ने आतंकियों के लिए इस राजमार्ग का इस्तेमाल मुश्किल कर दिया है। इन कदमों से आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिल रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से भारतीय सेना का यह प्रयास क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सेना का कहना है कि वह आतंकवाद को खत्म करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सुरक्षा उपायों से आतंकियों को अलग-थलग करने और उनके मंसूबों को नाकाम करने में मदद मिलेगी।

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी सेना के इन प्रयासों की सराहना की है। उनका कहना है कि एनएच-44 पर बढ़ी सुरक्षा से न केवल आतंकी गतिविधियां रुकेंगी, बल्कि आम लोगों का सफर भी सुरक्षित होगा। (IANS)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपुर्तगाल और स्लोवाकिया दौरे से वापस नई दिल्ली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सांस्कृतिक संबंधों पर दिया जोर
Next Article नई दिल्ली में AITIGA की 8वीं बैठक सम्पन्न, भारत-आसियान व्यापार सहयोग को मिलेगी मजबूती
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.