Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»‘सुरक्षा चूक’ व बैठक में प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी का विषय उठाया, सरकार के हर कदम के साथ: खरगे
Blog

‘सुरक्षा चूक’ व बैठक में प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी का विषय उठाया, सरकार के हर कदम के साथ: खरगे

atulpradhanBy atulpradhanApril 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘सुरक्षा चूक’ व बैठक में प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी का विषय उठाया, सरकार के हर कदम के साथ: खरगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की एक स्वर में निंदा की और सरकार के किसी भी जवाबी कदम के प्रति अपना समर्थन जताया, हालांकि बैठक में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गैरमौजूदगी के विषय को उठाया.

खरगे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ”सुरक्षा चूक” को लेकर सवाल किया. खरगे ने कहा, ”हमने यही सवाल उठाया कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठक में खुद प्रधानमंत्री का रहना जरूरी है. उनका निर्णय महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने जो बातें की हैं, वो सर्वदलीय बैठक में भी कर सकते थे.

उनके मुताबिक, ”पहलगाम में त्रिस्तरीय सुरक्षा रहते हुए यह कैसे हुआ. तीन दिन में एक हजार लोग वहां गए थे. राहुल गांधी जी ने पूछा कि जब एक हजार लोग गए तो पुलिस को इसकी जानकारी होनी चाहिए थी और यह सुरक्षा चूक है.” उन्होंने कहा, ”हमने यह सवाल उठाया कि इसमें खुफिया विफलता है और सुरक्षा चूक भी है. इस आतंकी हमले को लेकर सरकार जितनी तेजी से कदम उठाना था, उतना नहीं उठाया. विपक्षी दलों ने भी यह बात रखी.” खरगे ने कहा कि सभी दलों ने यह स्वर में यह कहा कि देश हित में सरकार जो भी कदम उठाएगी, उसका समर्थन किया जाएगा तथा इस आतंकी हमले की एक स्वर में निंदा करेंगे.

उन्होंने कहा, ”देश और दुनिया को यह संदेश देना है कि हम सब एक हैं.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का विषय भी बैठक में उठाया गया, इस पर सरकार ने पुख्ता सुरक्षा का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से यह भी कहा गया कि आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हैं और इस पर ‘हिंदू-मुस्लिम’ वाली कोई भावना नहीं भड़काई जानी चाहिए. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि विपक्ष ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर सरकार को कोई भी कदम उठाने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है.

राहुल ने संवाददाताओं से कहा, ह्लसभी दलों ने (पहलगाम हमले की) एक स्वर में निंदा की. विपक्ष ने सरकार को कोई भी कदम उठाने के लिए समर्थन दिया.ह्व बैठक के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सभी दलों ने सरकार से आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि बैठक में संभावित सुरक्षा चूक पर भी चर्चा हुई, लेकिन विपक्ष ने सरकार को आश्वासन दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उसके साथ है.

बंदोपाध्याय ने कहा, ह्लआतंकवाद को खत्म करने की इस लड़ाई में राष्ट्र को पूरी तरह एकजुट होना होगा.ह्व बैठक में सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू मौजूद थे. राजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपहलगाम हमला : मैक्रों, नेतन्याहू, मेलोनी सहित विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की
Next Article मध्य क्षेत्र में ‘अभ्यास आक्रमण’ कर रही है भारतीय वायुसेना
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.