Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी जवान घायल
Blog

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी जवान घायल

atulpradhanBy atulpradhanApril 26, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी जवान घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) धमाके में शनिवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले में पिछले छह दिन से नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा, दुर्गमगुट्टा और पुजारीकांकेर के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को लगभग 10 हजार जवानों के साथ अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आईईडी विस्फोट में डीआरजी का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया, ‘‘घायल जवान का सुरक्षाबलों के शिविर में उपचार किया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वह जल्द ही ड्यूटी पर लौट आएगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक अन्य जवान को अभियान के दौरान 24 अप्रैल सुबह आईईडी विस्फोट के कारण टखने में मामूली मोच आ गई थी।

उन्होंने बताया कि उसकी हालत सामान्य है और वह ठीक हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब से हम (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में आए हैं तब से नक्सलवाद के खिलाफ हमारे जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं और अभी भी तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा में पहाड़ी पर अभियान जारी है। 42 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी हमारे जवान वहां पर मोर्चा संभाले हुए हैं और बहुत बड़ा अभियान जारी है। इनके लिए 31 मार्च 2026 ‘डेडलाइन’ है। गृहमंत्री जी (अमित शाह) ने संकल्प लिया है उनका संकल्प जरूर पूरा होगा।’’

बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाइयों में से एक इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स, छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष कार्य बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और इसकी विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) सहित विभिन्न इकाइयों के जवान शामिल हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेताओं सहित लगभग 500 कैडर इस क्षेत्र में छिपे हुए हैं। तेलंगाना पुलिस इस अभियान में सहायता कर रही है। नक्सल विरोधी कार्रवाई की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान तीन महिला नक्सलियों के शव, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। वहीं माना जा रहा है कि कई अन्य नक्सली भी मारे जा चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सोमवार को राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर बीजापुर (छत्तीसगढ़) और तेलंगाना के दोनों ओर कर्रेगुट्टा और दुर्गमगुट्टा की पहाड़ियों के दुर्गम इलाके व घने जंगल में शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि जिस इलाके में अभियान जारी है, वह कई किलोमीटर तक पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा हुआ है तथा इसे माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर एक का आधार क्षेत्र माना जाता है।

अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि यहां पीएलजीए बटालियन नंबर एक, तेलंगाना राज्य समिति और माओवादियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 500 से अधिक नक्सली हिडमा और दामोदर जैसे खूंखार नेताओं के साथ छिपे हुए हैं।

नाम नहीं बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया, ह्लयह एक महत्वपूर्ण अभियान है क्योंकि इसमें पीएलजीए बटालियन नंबर एक, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) तथा तेलंगाना राज्य समिति के माओवादियों के ंिथक टैंक को निशाना बनाने तथा माओवादियों की सैन्य ताकत को खत्म करने की लड़ाई शुरू की गई है। अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए और मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी की जा रही है। अधिकारी ने बताया, ह्लयह एक टेस्ट मैच जैसा परिदृश्य है। मैच लंबा चलेगा और हर सत्र में हमें बहुत उत्साहजनक समाचार नहीं मिलेगा। लेकिन मैच के अंत में हम बहुत अनुकूल परिणामों की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार और पड़ोसी राज्य सरकारें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस अभियान में शामिल हैं। अधिकारी ने बताया, ह्लहमारे सभी जवान सुरक्षित हैं। दुर्गम इलाके और भीषण गर्मी को छोड़कर कोई समस्या नहीं है। जवानों का मनोबल चुनौतियों से निपटने के लिए ऊंचा है।ह्व उन्होंने बताया कि अभियान में हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभियान में शामिल कुछ जवानों को पानी की कमी और लू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्ष 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने पिछले वर्ष जनवरी से अब तक बस्तर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ों में 350 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत चीन संबंध: पांच साल के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से शुरू होगी
Next Article लंदन में आमने-सामने आए भारतीय और पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, पाक राजनयिक ने किए धमकी भरे इशारे
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.