नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब 1 दिन का समय बचा हुआ है। सीजन-18 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं इस मैच पर अब बारिश का साया भी मंडराने लगा है, जिसके चलते सीजन-18 के पहले ही मैच में फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

केकेआर और आरसीबी के बीच पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। अब इस मैच में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। weather.com के अनुसार मैच के दिन शाम 7 से 8 बजे तक बारिश की 10 फीसदी, 8 से 9 बजे तक 50 फीसदी, 9 से 10 बजे तक 70 फीसदी बारिश के चांस है। ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड

आईपीएल में आरसीबी के ऊपर केकेआर का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। अभी तक आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 21 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स और 14 मैचों में आरसीबी ने जीत हासिल की है।

नए कप्तानों के साथ खेलेगी दोनों टीम

इस बार पांच टीमें नए कप्तानों के साथ उतरने वाली हैं। जिसमें आरसीबी और केकेआर की टीम भी शामिल है। आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार के हाथों में हैं, तो वहीं केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करने वाले हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version