राष्ट्रवाणी: रायपुर। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को रायपुर में सड़क, मिलावटी शराब और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वालों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

सूरज उपाध्याय ने कहा कि आप प्रदेश प्रवक्ता लव कुमार दुबे ने खराब सड़क के खिलाफ आवाज उठाई और सड़क की मांग की, तो उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों तक आवेदन तक नहीं लिए गए और करीब पांच दिनों तक उन्हें जेल में रखा गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में सामने आ रहे मिलावटी शराब के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। सूरज उपाध्याय ने कहा कि मिलावटी शराब का मामला लगातार सामने आ रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश में हाल ही में जहरीली/मिलावटी शराब से 52 लोगों की मौत का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से छत्तीसगढ़ सरकार को भी सबक लेना चाहिए, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रही है।

आप प्रवक्ता ने एग्रीटेक समर्पण के नाम पर किसानों के रकबे में कमी किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि । उन्होंने कहा कि रकबा कम होने से किसान परेशान हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों में भारी आक्रोश है। सूरज उपाध्याय ने जांजगीर-चांपा में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया था।

उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को इस बार भी एग्रीस्टेक पंजीयन और रकबा समर्पण के नाम पर साजिश कर धान नहीं खरीदा गया और उनके हितों से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ और राज्य में सड़कों का सुधार नहीं किया गया, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version