अलप्पुझा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को केरल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने राजनीतिक हितों को साधने के लिए अभिनेता मोहनलाल को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया और चुनाव से पहले इसे जनसंपर्क अभियान के रूप में इस्तेमाल किया गया.

वेणुगोपाल का इशारा राज्य सरकार द्वारा शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित सम्मान समारोह की ओर था, जिसमें हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने वाले मोहनलाल को सम्मानित किया गया. वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पहले ही मोहनलाल जैसे महान अभिनेता को सम्मानित किए जाने पर बधाई दे चुकी है लेकिन सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास “अत्यंत आपत्तिजनक” है.

उन्होंने कहा, “अच्छा है कि सरकार ने अभिनेता का सम्मान किया. लेकिन यह कार्यक्रम राजनीतिक हित के साथ आयोजित किया गया. चूंकि उद्देश्य मोहनलाल को सम्मानित करना था, हम कोई विवाद नहीं खड़ा करना चाहते.” वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि मोहनलाल को पूरे राज्य के लोग प्यार करते है लेकिन आयोजकों ने इस कार्यक्रम को निजी हितों के लिए आयोजित किया. उन्होंने आरोप लगाया कि गलत फैसलों के कारण जनता में नाराजगी पैदा करने के बाद अब सरकार ऐसे कार्यक्रमों का इस्तेमाल अपनी खामियों पर पर्दा डालने के लिए कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version