तोक्यो. अभिनव देशवाल ने रविवार को यहां बधिर ओलंपिक खेलों में क्वालिफिकेशन में रिकॉर्ड के साथ 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत के लिए निशानेबाजी में 15वां पदक जीता. उन्होंने फाइनल में 44 का स्कोर बनाकर दक्षिण कोरिया के सेउंग “ा ली को हराया जिन्होंने 43 का स्कोर बनाया. यूक्रेन के सेरही फॉर्मिन ने कांस्य पदक जीता. भारतीय निशानेबाज चेतन हनमंत सपकाल पांचवें स्थान पर रहे.

अभिनव ने फाइनल की शुरुआत पांच परफेक्ट हिट के साथ की. फिर दूसरी सीरीज में चार और हिट लगाए. उन्होंने 20 में से अगले 18 शॉट लगाए जिसमें परफेक्ट फाइव की दो सीरीज और चार हिट के दो राउंड शामिल थे. 10वें और आखिरी राउंड में अभिनव ने तीन शॉट लगाए जो फाइनल में उनका सबसे कम स्कोर था लेकिन स्वर्ण पदक जीतने के लिए यह काफी था. इससे पहले क्वालिफिकेशन में अभिनव ने 575-13एक्स के स्कोर के साथ विश्व बधिर क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड और बधिर ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की. चेतन ने 573-21एक्स के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version