नयी दिल्ली: अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ऑटोडेस्क ने अदाणी समूह के साथ तीन साल की रणनीतिक साझेदारी करने की मंगलवार को जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि इसके तहत समूह के परिचालन में ऑटोडेस्क कंस्ट्रक्शन क्लाउड (एसीसी) और बीआईएम सलाहकार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बयान के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य समूचे भारत और विश्व स्तर पर अदाणी समूह के लिए डिजिटल रूप से जुड़ा, टिकाऊ एवं भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचा बनाना है। अदाणी इंफ्रा इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के. एस. राव ने कहा, ‘‘ आॅटोडेस्क के साथ साझेदारी करके, हम अपनी विविध व्यावसायिक इकाइयों के दलों को एकीकृत करने, परियोजनाओं की दृश्यता बढ़ाने और निर्णय लेने में तेजी लाने के लिए विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं। यह साझेदारी टिकाऊ, उच्च-गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे को कुशलतापूर्वक प्रदान करने की हमारी क्षमता को मजबूत करती है …’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version