राष्ट्रवाणी: DA Hike News: सिक्किम सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में …और पढ़ें सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA/DR बढ़ाया। पुराने वेतन ढांचे में 5%, नए में 2% की वृद्धि हुई। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होंगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike News: केंद्र सरकार के कर्मचारी इस समय महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी और सिक्किम सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी की नई दरें 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। संशोधित दरें उन कर्मचारियों और पेंशन भोगियों पर लागू होंगी जो पुराने और संशोधित, दोनों तरह के बेसिक पे स्ट्रक्चर (मूल वेतन ढांचे) के दायरे में आते हैं।

राज्य सरकार ने पुराने बेसिक पे-स्ट्रक्चर और नए बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत सैलरी और पेंशन पा रहे कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। राज्य सरकार के उन कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए, जो पुराने बेसिक पे-स्ट्रक्चर के तहत वेतन या पेंशन ले रहे हैं, DA और DR को 257% से बढ़ाकर 262% कर दिया गया है।

यानी पुरानी बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। संशोधित बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पाने वालों के लिए DA और DR को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। यानी नए बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

संशोधित दरों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी और वर्क-चार्ज्ड एस्टैब्लिशमेंट में काम करने वाले वे कर्मचारी भी शामिल होंगे, जिन्हें राज्य सरकार के कर्मचारियों पर लागू रेगुलर स्केल के तहत संशोधित वेतन मिलता है। DR का मतलब है ‘डियरनेस रिलीफ’ (महंगाई राहत)। यह DA (महंगाई भत्ता) जैसा ही है, लेकिन यह पात्र सरकारी पेंशन भोगियों को दिया जाता है।

DR की गणना बेसिक पेंशन के प्रतिशत के तौर पर की जाती है। इससे पेंशन भोगियों को बढ़ती कीमतों के असर से निपटने में मदद मिलती है। सिक्किम सरकार ने राज्य सरकार के तहत काम करने वाले ऑल इंडिया सर्विस (AIS) अधिकारियों के लिए भी DA में बदलाव किया है।

छठे केंद्रीय वेतन आयोग पर आधारित पुराने वेतन ढांचे वाले AIS अधिकारियों के लिए DA 257% से बढ़कर 262% हो गया है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग पर आधारित संशोधित मूल वेतन ढांचे वाले AIS अधिकारियों के लिए DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version