नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में शामिल सभी पक्षों को मीडिया के साथ उनकी व्यक्तिगत संपत्ति और देनदारियों समेत जायदाद संबंधी ब्योरा साझा करने पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति ज्योति ंिसह ने निर्देश पारित करते हुए कहा,‘‘वसीयत की एक प्रति प्रतिवादी को इस शर्त के साथ दी जाए कि इसका उपयोग गुप्त रूप से किया जाएगा और पक्षकार या अधिवक्ता इसे सार्वजनिक रूप से लीक नहीं करेंगे।’’ उच्च न्यायालय प्रिया की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उन्होंने उनकी (संजय कपूर की) व्यक्तिगत संपत्तियों और देनदारियों की सूची सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति मांगी थी और अनुरोध किया था कि संबद्ध पक्ष गोपनीयता बनाये रखें।

उच्च न्यायालय ने 25 सितंबर को कहा था कि कपूर की निजी संपत्तियों और देनदारियों की सूची सीलबंद लिफाफे में दाखिल करना ‘समस्याकारी’ हो सकता है, क्योंकि उनकी पूर्व पत्नी और अभिनेत्री करिश्मा कपूर से पैदा हुए उनके दो बच्चों को ‘ घोषित संपत्तियों पर सवाल उठाने का अधिकार’ है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version