राष्ट्रवाणी: नींद पूरी न होने पर इसका असर शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी पड़ता है. ऐसे में नई बातें सीखना और उन्हें याद रखना मुश्किल हो जाता है. लेकिन एक स्टडी में सामने आया है कि 20 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज नींद की कमी के बाद भी याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है. जाने क्या कहती है रिसर्च स्टडी में 54 स्वस्थ युवाओं को शामिल किया गया था. इनमें कुछ लोगों ने 30 घंटे तक जागने के बाद 20 मिनट तक साइकिल चलाई, जबकि कुछ लोगों को 90 मिनट सोने का मौका दिया गया. इसके बाद उनकी याददाश्त की जांच की गई. जिन लोगों ने एक्सरसाइज की या झपकी ली, उन्होंने बिना किसी गतिविधि वाले लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया. रिसर्च में एक्सरसाइज करने और 90 मिनट की झपकी लेने वाले लोगों ने याददाश्त के टेस्ट में दूसरे समूह के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया. इस टेस्ट में यह देखा गया कि लोग पहले दिखाई गई तस्वीरों को कितनी अच्छी तरह पहचान पाते हैं. इससे पता चलता है कि थोड़े समय की एक्सरसाइज नींद की कमी के बाद भी याददाश्त को बनाए रखने में मदद करती है. जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो नई जानकारी को समझने और याद रखने में परेशानी होती है. इसका असर पढ़ाई, काम और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है. स्टडी में पाया गया कि एक्सरसाइज करने से याददाश्त पर पड़ने वाले इस असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली. पर भी एक्सरसाइज के बाद भी शरीर की थकान पूरी तरह दूर नहीं हुई. इसलिए नींद पूरी करना बेहद जरूरी है. एरोबिक एक्सरसाइज में तेज चलना, साइकिल चलाना, डांस करना और दौड़ना जैसी गतिविधियां शामिल हैं. इनसे दिल की धड़कन बढ़ती है और सांस तेज चलने लगती है. स्टडी में लोगों ने 20 मिनट तक स्टेशनरी साइकिल चलाई थी. आप भी अपनी सेहत और क्षमता के हिसाब से ऐसी गतिविधियां कर सकते हैं. नहीं, एक्सरसाइज करने से नींद की जरूरत खत्म नहीं होती. यह स्टडी बताती है कि थोड़ी देर की कसरत नींद की कमी के बाद याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. लेकिन अच्छी नींद लेना फिर भी जरूरी है. अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, तो गाड़ी चलाने या ऐसा काम करने से बचें जिसमें पूरा ध्यान लगाना जरूरी हो. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एफएसयूआई ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 19 भारतीय नाविकों को खतरे का सामना करने के कारण तत्काल हस्तक्षेप की मांग की – भारतीय पीएसयू
- एनएलसी इंडिया ने राजस्थान परियोजना – भारतीय पीएसयू के लिए विक्रम सोलर को 289.87 मेगावाटपी सोलर मॉड्यूल ऑर्डर दिया
- बीपीसीएल ने भारतीय पीएसयू मुंबई रिफाइनरी में 110 केवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टाटा पावर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
- कोल इंडिया H1 कैपेक्स 27% बढ़कर ₹7,966 करोड़ – भारतीय PSU
- कोयला पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की मांग खारिज; सीएमपीएफओ ने ₹48,000 करोड़ के घाटे का हवाला दिया – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी ने असम के खोराघाट जीजीएस में मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया – भारतीय पीएसयू
- 2001 और 2025 के बीच भारत ने 5.6% हरित आवरण खो दिया, जिससे गर्मी बढ़ गई: अध्ययन – भारतीय पीएसयू
- Infinix का नया गेमिंग फोन लॉन्च: हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग, 6,500mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी

