Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अफगान बलों का दावा- जलालाबाद में मार गिराया पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, पायलट को पकड़ा जिंदा
International

अफगान बलों का दावा- जलालाबाद में मार गिराया पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, पायलट को पकड़ा जिंदा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अफगान बलों का दावा- जलालाबाद में मार गिराया पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, पायलट को पकड़ा जिंदा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच शनिवार को अफगान बलों ने दावा किया कि जलालाबाद शहर में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। अफगान बलों ने दावा किया है कि विमान मार गिराए जाने के बाद उसके पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है।

एएफपी की रिपोर्ट में अफगान सैन्य और पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान शनिवार को जलालाबाद के एक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने एएफपी को बताया कि पायलट ने विमान से पैराशूट की मदद से छलांग लगाई और फिर उसे हिरासत में ले लिया गया।

अफगान पुलिस और सेना के प्रवक्ता ने की पुष्टि
जलालाबाद के पुलिस प्रवक्ता तैयब हम्माद ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘जलालाबाद शहर के छठे जिले में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया और उसके पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया।’ पूर्वी अफगानिस्तान में सेना के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मोहम्मदी ने भी इस बात की पुष्टि की है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने शुक्रवार देर रात दिए अपडेट में दावा किया कि सुरक्षा बलों ने 297 लड़ाकों को मार गिराया और 450 से अधिक अफगान जवान घायल हो गए। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन गजब-लिल-हक के दौरान पाकिस्तान ने अफगान बलों की 89 चौकियों को नष्ट कर दिया और 18 अन्य पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ लगभग 135 टैंक और बख्तरबंद वाहन भी नष्ट कर दिए गए।

पाकिस्तान के मंत्री ने किए बड़े दावे
पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान भर में लगभग 29 स्थानों को भी प्रभावी ढंग से निशाना बनाया। अफगानिस्तान की ओर से सीमा पर एक साथ 53 जगहों पर हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक नाम का एक जवाबी हमला शुरू किया है।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अफगान तालिबान को पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों के बीच चुनाव करना होगा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रंप ने ईरान के लोगों से ‘सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने’ की अपील की
Next Article अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले ‘अस्तित्व के खतरे को दूर करने’ के लिए किए: नेतन्याहू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.