नयी दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उन्होंने आयोजन की तमाम व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की।

अभिनेता अक्षय कुमार (57) ने कहा कि उन्होंने 2019 में भी कुंभ मेले का दौरा किया था और इस बार व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। अक्षय कुमार अपनी पिछली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आए थे। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैने बहुत आनंद उठाया, व्यवस्था बहुत अच्छी है, बहुत बढि़या काम किया गया है… हम इतने अच्छे इंतजाम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी साहब के बहुत आभारी हैं।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ हुआ था, तो लोग पोटली लेकर आते थे। लेकिन इस बार सभी बड़े लोग आ रहे हैं, अंबानी, अदाणी और बड़े अभिनेता…, हर कोई आ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाकुंभ के लिए जिस तरह से व्यवस्था की गई है, वह बहुत अच्छी है और मैं सभी पुलिसर्किमयों और सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा।’’ महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा। इस आयोजन में विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, विजय देवरकोंडा सहित कई हस्तियां शामिल हुई हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version