मिनीपोलिस: कनाडा की सीमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र से अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास करते समय भारत के चार सदस्यों वाले एक परिवार की हाड़ जमा देने वाली ठंड से मौत हो जाने की घटना के तीन साल से अधिक समय बाद दो व्यक्तियों को बुधवार को मिनेसोटा में मानव तस्करी के आरोप में सजा सुनाई जाएगी।

अभियोजकों ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया है। संघीय अभियोजकों ने कथित सरगना हर्षकुमार रमनलाल पटेल के लिए लगभग 20 वर्ष की जेल की सजा तथा परिवार को लेने आने वाले चालक स्टीव एंथनी शैंड के लिए लगभग 11 वर्ष की जेल की सजा की सिफारिश की है।

जेल की सजा का फैसला अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन टुनहेम पर निर्भर है। अधिकारियों के अनुसार, 39 वर्षीय जगदीश पटेल, उनकी पत्नी वैशालीबेन (जो लगभग 30 वर्ष की थीं), उनकी 11 वर्षीय बेटी विहांगी और तीन वर्षीय बेटा धार्मिक की ठंड से मौत हो गई।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को 19 जनवरी, 2022 को मैनिटोबा और मिनेसोटा की सीमा के ठीक उत्तर में उनके शव मिले थे। हर्षकुमार पटेल और उनका परिवार गुजरात के ंिडगूचा गांव से थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version