राष्ट्रवाणी: फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म लव एंड वॉर से मेकर्स ने विक्की कौशल का लुक …और पढ़ें लव एंड वॉर से विक्की कौशल का फर्स्ट पोस्टर आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम लव एंड वॉर से सामने आया विक्की कौशल का पोस्टर इंटेंसिटी और चॉर्म का परफेक्ट कॉम्बिनेशन विक्की का लुक देख यूजर्स बोले- थिएटर्स जाना पड़ेगा एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) से एक्टर्स के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।

उसके बाद फिल्म से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का कैबरे गर्ल थीम वाला पोस्टर सामने आया। अब फाइनली मेकर्स ने लव एंड वॉर के तीसरे स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें वह काफी इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर लव एंड वॉर से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

पहले पोस्टर में विक्की एकटक गुस्से और पूरी इंटेंसिटी के साथ सामने किसी को निहार रहे हैं। उनके हाथ में लाइटर है और मुंह में सिगरेट, जो उनके ओवरऑल लुक को और भी चार्मिंग बना रहा है। इसके साथ ही उनके लुक को भी रेट्रो टच दिया गया है।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए विक्की कौशल मे कैप्शन में लिखा। आंखें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं। संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर।” हालांकि, इस पोस्टर के बाद अभी विक्की का एक और पोस्टर सामने आने वाला है, जिसमें उनका पूरा लुक रिवील होगा।

लव एंड वॉर से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फर्स्ट लुक जहां दर्शकों को बेहद पसंद आया था, तो वहीं आलिया भट्ट के कैबरे लुक की तुलना अनुष्का शर्मा के ‘बॉम्बे वेलवेट’ वाले और कियारा आडवाणी के टॉक्सिक लुक के साथ हुई थी। हालांकि, संजय लीला भंसाली की फिल्म से विक्की कौशल का लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

एक यूजर ने लिखा, “हमें भंसाली सर का विजन अब साफ-साफ दिख रहा है, बहुत ही इंटेंस पोस्टर है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “विक्की लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कैरेक्टर आपके लिए ही बना है, एकदम परफेक्ट।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब तो थिएटर जाना ही पड़ेगा भाई।” फिल्म लव एंड वॉर की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version