मुंबई: प्राइम वीडियो ने बुधवार को घोषणा की कि अनिल कपूर अभिनीत उसकी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ पांच मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित किया गया है। त्रिवेणी ने ‘तुम्हारी सुलु’, ‘जलसा’ और ‘दलदल’ जैसी दमदार फिल्में दी है। इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, कपूर और त्रिवेणी ने किया है।

इस फिल्म की कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य पर आधारित है। मौर्य एक सेवानिवृत्त सैनिक है जो बदलती दुनिया में शांति पाने के लि ए संघर्ष कर रहा है जहां उन मूल्यों को लगातार चुनौती दी जा रही है जिनके साथ वह कभी जिया करता था। प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, ” ‘सूबेदार’ एक्शन से भरपूर एक रोमांचक फिल्म होने के साथ-साथ यह पिता-पुत्री की एक बेहद भावुक कहानी भी है। इसमें अनिल कपूर ने जबरदस्त अभिनय किया है।

वह एक ऐसे एक्शन हीरो की भूमिका में हैं, जिसे दर्शक फिल्म की शुरूआत से ही पसंद करने लगेंगे।” उन्होंने कहा, “हमें ‘सूबेदार’ के लिए सुरेश त्रिवेणी, अनिल कपूर, विक्रम मल्होत्रा और पूरी टीम के साथ काम करने पर गर्व है। हम पांच मार्च को प्राइम वीडियो पर इसके विश्वव्यापी प्रीमियर के जरिए इसे भारत और दुनियाभर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

ओपंिनग इमेज फिल्म्स के पार्टनर और ‘सूबेदार’ के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि इस फिल्म में एक ऐसा मुख्य किरदार है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया और जो सेवा, अनुशासन और त्याग से गढ़ा गया है। फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना ंिसह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version