लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर किए गए दावे को रविवार को मनगढ़ंत करार दिया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “अब तक के इतिहास में डॉलर के मुक़ाबले रुपये का सबसे ज्Þयादा कमज़ोर होना ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सारे आंकड़े और दावे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं.”

पोस्ट में यादव ने कहा “भाजपाई इस बात को नकार भी नहीं सकते हैं कि ये बेहद कमज़ोर और नाकाम सरकार की वजह से हो रहा है क्योंकि रुपया गिरने और सरकार के बीच के अनूठे आर्थिक सिद्धांत का अनोखा फ़ार्मूला भाजपा की ही देन है.” इसी पोस्ट में उन्होंने भाजपा के सरकार से हटने की उम्मीद जताते हुए कहा “भाजपा जाए, तो रुपया मजबूत हो जाए!”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version