प्राग: ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के डेविड नावारा से आसान ड्रॉ खेलने के बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट जीतने के करीब पहुंच गए हैं। अरविंद के अब 5 . 5 अंक हो गए हैं और वह आर प्रज्ञानानंदा से आधा अंक आगे हैं जिन्होंने वियतनाम के कुआंग लीम ली से ड्रॉ खेला।

आखिरी दौर में अरविंद का सामना तुर्किये के एडिज गुरेल से और प्रज्ञानानंदा का नीदरलैंड के अनीश गिरि से होगा। पहले तीन मुकाबले हारने के बाद चीन के ग्रैंडमास्टर वेइ यि ने शानदार वापसी करते हुए स्थानीय खिलाड़ी एंगुयेन थाइ दाइ वान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी के ंिवसेंट केमेर, गुरेल और गिरि चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद कुआंग लीम, नावारा और सैम शैंकलैंड हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version