राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर. छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक बनाने के लिए आज बड़ा कदम उठाया गया है. लोगों को राशन की दुकानों में लंबी लाइन लगाने से छुटकारा मिलेगा. खाद्द मंत्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन शुभारंभ किया. मंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ग्रेन एटीएम की व्यवस्था की गई है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से इसकी शुरुआत हुई है. छत्तीसगढ़ देश का अब पांचवा राज्य बन गया है, जहां एटीएम से चावल निकाला जाएगा. न केवल छत्तीसगढ़ बल्की दूसरे राज्य जैसे उत्तराखंड, ओडिशा और यूपी के राशन कार्ड हितग्राही इस एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि 24 घंटे संचालित होने वाले ग्रेन एटीएम की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी कैमरे के साथ सभी एटीएम में गार्ड भी मौजूद रहेगा. 2500 किलोग्राम है. मशीन की क्षमता 2500 किलोग्राम है और इसमें चावल की लोडिंग भी स्वचालित होगी. लंब लाइन लगाने से छुटकारा मिलने के साथ ही हितग्राही अपनी सुविधा और समय के अनुसार कभी भी चावल ले सकेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version