What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
वाशिंगटन/मॉस्को/लंदन. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के कई नेताओं ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का आह्वान किया तथा उम्मीद जताई कि शत्रुता ”बहुत जल्द” समाप्त हो जाएगी.पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से ”अधिकतम सैन्य संयम” बरतने का आह्वान करते हुए कहा कि दुनिया दोनों देशों के…
रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी. हाईस्कूल में 76.53 प्रतिशत तथा 12वीं की परीक्षा में 81.87 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और माध्यमिक की परीक्षाओं का परिणाम जारी किया. उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कांकेर जिले की इशिका बाला और जशपुर जिले के नमन कुमार खुंटिया ने मेधा सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं माध्यमिक की…
नयी दिल्ली/धर्मशाला/अमृतसर/तरनतारन/जम्मू. पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद होने के कारण आईपीएल टीमों की यात्रा का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है जिन्हें वहां खेलना है और बीसीसीआई इस अस्थिर स्थिति से निपटने के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है. धर्मशाला में बृहस्पतिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच होना है . इसके बाद 11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस का मैच वहां खेला जाना है. मुंबई टीम का यात्रा कार्यक्रम भी अभी अनिश्चित है . तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शाम के मैच में…
नयी दिल्ली: पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के हमले का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुना। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी जिनमें सभी पुरुष थे और सूत्रों के अनुसार अनेक मृतकों की पीड़ित पत्नियों को ध्यान में रखते हुए जवाबी अभियान के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम सबसे मुफ़ीद समझा गया। सरकार ने एक आधिकारिक ब्रींिफग में कहा कि लक्ष्यों को रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच निशाना बनाया गया, जिसमें पाकिस्तान…
रायपुर: सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों द्वारा हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गई है। घटना की जानकारी एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई, जिसमें ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र श्रीमती नीरा साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के एवज में…
अहमदाबाद: पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति और पुत्र को खोने वाली एक महिला ने बुधवार को ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। गुजरात के भावनगर की काजलबेन परमार ने सरकार से अनुरोध किया कि जब तक पाकिस्तान का सफाया नहीं हो जाता, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। सूरत की रहने वाली एक अन्य महिला, जिनके पति की भी आतंकी हमले में मौत हो गई थी, ने सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई और कहा कि उसे सरकार पर पूरा भरोसा है। काजलबेन परमार ने भावनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान पर हवाई हमले को…
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद बुधवार को अपने वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई है जिसमें मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह बैठक अपराह्न तीन बजे कांग्रेस के पुराने मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पर बुलाई गई है। इससे पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई है। वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने वर्तमान सुरक्षा हालात…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त पैनल ने अपनी जांच रिपोर्ट में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा पर नकदी बरामद होने के मामले के संबंध में लगे आरोपों की पुष्टि की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने भी रिपोर्ट में महत्वपूर्ण निष्कर्षों के मद्देनजर न्यायाधीश को पद छोड़ने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि सीजेआई ने पैनल की रिपोर्ट न्यायमूर्ति वर्मा को भेज दी है और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन करते हुए उनसे जवाब मांगा है। पंजाब एवं हरियाणा…
नई दिल्ली: पहलगाम में पाकिस्तान के भाड़े के आतंकियों ने भारतीय महिलाओं के मस्तक से 15 दिन पहले जो सिंदूर उजाड़े थे, भारत ने उसका प्रतिशोध ले लिया। 6 और 7 मई की दरमियानी रात देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। घातक ड्रोन और मिसाइलों से हुए इस हमलों के जरिए नौ जगहों पर आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया गया। इसी के साथ सेना ने एलान कर दिया कि इंसाफ पूरा हुआ! इसे नाम दिया गया- ऑपरेशन सिंदूर। जानिए इस ऑपरेशन से जुड़े अहम सवालों के…
हैदराबाद. तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी समूह के 14 सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. भाकपा (माओवादी) छत्तीसगढ़ का प्रतिबंधित संगठन है. विज्ञप्ति के मुताबिक, एरिया कमेटी के दो सदस्यों (एसीएम) सहित 14 लोगों ने माओवाद का रास्ता छोड़कर अपने परिवारों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया. पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने (माओवादियों ने) भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू के समक्ष आत्मसमर्पण किया. विज्ञप्ति में बताया गया कि माओवादियों ने आत्मसमर्पण करने वाले सदस्यों के लिए कल्याणकारी उपायों…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
