What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहरों में सुराज के लिए काम करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि आपके शहर की जनता ने आप पर विश्वास कर शहर के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है. आप लोग इस अवसर का सदुपयोग करें, निष्ठा और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों को निभाएं. अच्छा काम करने वालों को जनता लगातार अपना आशीर्वाद देकर आगे बढ़ने का मौका देती है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’…
नयी दिल्ली. भारत और अन्य देशों में लोकगीतों को पहचान दिलाने के साथ उनकी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए प्रयासरत प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि लोकगीत अब पुरानी परंपराओं की तरह वापसी कर रहे हैं और भारत सांस्कृतिक पुनरुत्थान का गवाह बन रहा है. पद्मश्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं. वह ब्रज, बुंदेली, अवधी, भोजपुरी और काशिका (वाराणसी में बोली जाने वाली भोजपुरी और हिंदी का मिश्रण) के लोकगीतों के लिए प्रसिद्ध हैं. अवस्थी ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ”मुझे बहुत खुशी है कि जो लोकगीत वर्षों से दबे हुए थे-…
हमीरपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आतंकवाद पर ”एक ही सुर” में बोल रहे हैं. हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने कहा कि खरगे को बताना चाहिए कि ऐसी क्या मजबूरी है कि कांग्रेस को ”पाकिस्तान की भाषा” बोलनी पड़ रही है. ठाकुर ने कहा, ”आतंकवाद पर पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक ही सुर में बोल रहे हैं. यह देश के लिए हानिकारक है. यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बोल एक जैसे हों.” ठाकुर ने कहा…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी ने मंगलवार को कहा कि अगर भारत शांति चाहता है, तो उसे ”मुट्ठियां बंद करके नहीं बल्कि खुले हाथों से” आगे आना चाहिए. पाकिस्तान के विदेश मंत्री रह चुके बिलावल ने यह टिप्पणी नेशनल असेंबली सत्र के दौरान की, जहां पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न तनाव के चलते क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई. बिलावल ने भारत और पाकिस्तान दोनों से मिलकर काम करने का आग्रह किया और कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ”निष्पक्ष जांच के लिए भारत को चुनौती देना एक शुरुआत है.” उन्होंने कहा कि भारत को यह…
नयी दिल्ली. भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को मानने से इनकार करने के लिए मंगलवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना की तथा इस भयावह हमले पर उसके बयान को ”बेतुका” बताया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी ने यह बयान पाकिस्तान के कहने पर जारी किया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”पाकिस्तान के इशारे पर ओआईसी का जारी बयान बेतुका है, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके सीमापार संबंधों के तथ्यों को मानने से इनकार किया गया.” उन्होंने कहा, ”लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद में लिप्त पाकिस्तान द्वारा यह ओआईसी…
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में बारह वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को यहां ‘महारैली’ निकाली. मामले में आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 72 वर्षीय व्यक्ति है . पिछले सप्ताह सामने आयी इस घटना ने शहर में सांप्रदायिक तनाव भड़का दिया. ‘सनातन चिंतन सभा’ नाम की यह रैली पंत पार्क से शुरू हुई और इसका समापन मल्लीताल में नगर पालिका कार्यालय पर हुआ जहां एक जनसभा भी आयोजित की गयी. प्रदर्शनकारियों ने दुष्कर्म की निंदा की तथा आरोप लगाया कि अधिकारियों और अदालत ने आरोपी के घर को गिराने पर रोक लगाकर उसके प्रति…
हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने ओबुलापुरम खनन कंपनी (ओएमसी) के अवैध लौह अयस्क खनन के मामले में करीब 14 साल तक चली लंबी सुनवाई के बाद राज्य के पूर्व मंत्री एवं विधायक जी. जनार्दन रेड्डी तथा अन्य तीन लोगों को मंगलवार को दोषी ठहराया है. अदालत ने सभी को सात साल की सजा सुनाई है और प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. रेड्डी प्रतिवादी संख्या-दो थे. अदालत ने कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अदालत के फैसले के तुरंत बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रेड्डी और अन्य…
रायपुर. देश के समग्र नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह अभ्यास देश के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला को एक प्रमुख अभ्यास स्थल के रूप में चुना गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का राज्य में पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि यह मॉकड्रिल…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने का स्पष्ट संदर्भ देते हुए मंगलवार को कहा कि पहले तो भारत के हक का पानी भी देश से बाहर चला जाता था, लेकिन अब यह भारत के लाभ के लिए बहेगा और देश के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. एबीपी नेटवर्क के ‘इंडिया ऐट 2047’ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बड़े निर्णय लेने और उद्देश्यों को प्राप्त करने में राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देना एवं देश की क्षमता पर विश्वास करना महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जब लोग देश को…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 7 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे.
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
