What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
अहमदाबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अप्रभावी गेंदबाजी और पिच की बदलती परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया। शुक्रवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 रन से हार के बाद सनराइजर्स की टीम प्लेआॅफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। उनादकट ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आईपीएल में खेलने के अपने अनुभव से मैं कह सकता हूं कि किसी टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए उसके गेंदबाजी विभाग में तीन या चार ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो लगातार बेहतर…
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टर में लगातार नौवीं रात भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह लगातार नौवीं रात थी जब सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। गोलीबारी की अब तक की अधिकतर घटनाएं एलओसी पर हुई हैं। केवल एक घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। पहलगाम में 22 अप्रैल को…
कोलकाता: गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में रविवार को यहां जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगा तो उसका लक्ष्य जीत हासिल करके प्लेआॅफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखना होगा। केकेआर को लीग चरण के अब चार मैच खेलने हैं और प्लेआॅफ के लिए उसका समीकरण सीधा है। चारों मैच जीत कर 17 अंक तक पहुंचना। इससे वह अंतिम चार में पहुंचने के लिए अगर मगर से बच जाएगा। कागजों पर यह आंकड़ा भले ही सीधा नजर आता है लेकिन वास्तविकता में यह काफी मुश्किल है। केकेआर को इन चार मैच…
नयी दिल्ली: राष्ट्रव्यापी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सभी नीट-यूजी केंद्रों पर ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की गई। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी। स्रातक पाठ्यक्रम के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) चार मई को देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस साल, 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। शिक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया, “परीक्षा के दिन जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी।” इस वर्ष अधिकांश केंद्र सरकारी और सरकारी सहायता…
जम्मू: पाकिस्तान भेजे जाने से अदालत द्वारा अतंरिम राहत मिलने के कुछ दिन बाद शनिवार को 45 वर्षीय पुलिसकर्मी इफ्तिखार अली ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अपने देश भारत की सेवा करने के लिए ही जन्म लिया है। उच्च न्यायालय के समय पर हस्तक्षेप के कारण अली और उनके आठ भाई-बहनों को आखिरी वक्त पर पाकिस्तान भेजे जाने से रोक दिया गया। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मेंढर उपमंडल के निवासी अली ने अपना लगभग आधा जीवन पुलिस बल को सर्मिपत किया है, इसकी विभिन्न शाखाओं में उत्कृष्ट सेवा की है। उन्हें साहस एवं कर्तव्य…
चंडीगढ़: पंजाब के साथ नदी जल बंटवारे को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने इस मामले पर चर्चा के लिए शनिवार को यहां सर्वदलीय बैठक की। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे एक दिन पहले, पंजाब में आप सरकार ने भी इसी तरह की बैठक की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई सहित विभिन्न दलों ने इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। पंजाब सरकार ने भाजपा शासित हरियाणा को और अधिक पानी देने…
धर्मशाला: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की बल्ले से खराब फॉर्म और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार लय के कारण इन दोनों टीमों के बीच रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच को रोचक बन गया है। पंजाब के कप्तान अय्यर आगे बढकर नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक एक कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अभी तक इस प्रतियोगिता में चार अर्थशतक लगा चुके हैं और उनकी टीम 10 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर पंत ने बल्ले से…
मॉस्को: रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसने क्रीमिया और यूक्रेन की सीमा से लगते उसके इलाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात किए गए हमले पर जवाबी कार्रवाई की और 170 ड्रोन तथा 10 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्थानीय समायानुसार शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह पांच बजे के बीच रूसी वायु रक्षा इकाइयों ने क्रीमिया के ऊपर 96, क्रास्रोडार क्षेत्र में 47, रोस्तोव के ऊपर नौ, तथा मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ब्रायंस्क और कुर्स्क क्षेत्रों में आठ-आठ स्थिर डैने…
नयी दिल्ली: पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। इस निर्णय से पाकिस्तान से भारत में माल की सभी आवक पूरी तरह से रुक जाएगी। भारत का पाकिस्तान को पिछले साल अप्रैल से इस साल जनवरी तक निर्यात 44.76 करोड़ डॉलर था, जबकि आयात मात्र 4.2 लाख डॉलर था। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने दो मई को एक अधिसूचना में…
मंगलुरु: कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने शनिवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी थी। शेट्टी, सूरतकल में जुलाई 2022 के फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। परमेश्वर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घटना के सिलसिले में आठ लोगों गिरफ्तार किया गया है।इससे पहले, गृह मंत्री हत्याकांड की जांच और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
