What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों को राहत दी। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है। दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला…
केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ मंच साझा किया। उन्होंने विझिनजाम बंदरगाह के उद्घाटन समारोह में कहा, ‘मैं सीएम को बताना चाहता हूं कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला है। हालांकि, उनके भाषण को स्थानीय भाषा में दोहराने वाले व्यक्ति ने इसका ठीक से अनुवाद नहीं किया। इससे प्रधानमंत्री को यह कहना पड़ा कि संदेश उन तक पहुंच गया है, जिन्हें यह संदेश पहुंचाना था।…
नई दिल्ली: केरल की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 8,900 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने हजारों करोड़ की लागत से निर्मित ‘विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद रहे। केरल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) की ओर से सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है।
नयी दिल्ली. भारतीय सेना में समृद्ध परिचालन अनुभव रखने वाले सम्मानित अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बृहस्पतिवार को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने नयी दिल्ली स्थित सैन्य र्निसंग सेवा (एमएनएस) की अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार का स्थान लिया, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए. रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ”लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने आज उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी का पदभार ग्रहण किया.…
बेंगलुरु. एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को भारतीय वायु सेना की प्रशिक्षण कमान के प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. रक्षा जनसंपर्क कार्यालय ने यहां ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि कार्यभार संभालने के बाद एयर मार्शल सिंह ने मुख्यालय प्रशिक्षण कमान में औपचारिक सलामी गारद का निरीक्षण किया और वहां युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. एयर मार्शल सिंह ने जून 1987 में कमीशन प्राप्त किया था और उन्हें करीब 4,500 घंटों से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है. उन्होंने लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन, एक प्रमुख युद्धक ठिकाने…
जयपुर. रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो विकेट पर 217 रन बनाए. रिकल्टन ने 38 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 61 रन की पारी खेलने के अलावा रोहित (53 रन, 36 गेंद, नौ चौके) के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़कर मुंबई को ठोस मंच प्रदान किया. कप्तान हार्दिक पंड्या (नाबाद 48, 23 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 48, 23 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने अंतिम ओवरों…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि भारत के किसी भी ”सैन्य दुस्साहस” का ”त्वरित, दृढ. और कड़ा जवाब” दिया जाएगा. वह सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास को देखने के लिए ‘फायरिंग रेंज’ में आये थे. उनकी यह टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ.ते तनाव तथा नयी दिल्ली द्वारा जवाबी कार्रवाई को लेकर इस्लामाबाद की आशंका के बीच आई है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (एपीपी) ने सेना प्रमुख के हवाले से अपनी खबर में कहा, ”इसमें कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए कि…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पहलगाम हमले में संलिप्त हर आतंकवादी को ढूंढ.ने का संकल्प जताया और कहा कि उन सभी से चुन-चुन कर इस जघन्य कृत्य का जवाब लिया जाएगा. शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसी भी आतंकवादी को नहीं बख्शेगी. उन्होंने यहां असम के बोडो समुदाय के प्रमुख नेता उपेंद्र नाथ ब्रह्मा की प्रतिमा का अनावरण और एक सड़क के नामकरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही. गृह मंत्री ने कहा, ”पहलगाम में जिस किसी ने भी यह कायरतापूर्ण हमला किया है, हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे.…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मई महीने में कराची और लाहौर हवाई क्षेत्र के कुछ खास हिस्सों को प्रतिदिन चार घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है और देश के सभी हवाई अड्डों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है. यहां बृहस्पतिवार को मीडिया में छपी खबर में यह जानकारी दी गई. यह घटनाक्रम पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव तथा नई दिल्ली द्वारा जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच हुआ है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र ने एक आधिकारिक नोटिस के हवाले से खबर दी, ”संबंधित हवाई क्षेत्र एक…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले की एक एनआईए अदालत ने अमेरिका में रह रहे ‘लॉबिस्ट’ गुलाम नबी फई को बृहस्पतिवार को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “बडगाम में पुलिस ने बडगाम में एनआईए के विशेष न्यायाधीश के माध्यम से डॉ. गुलाम नबी फई को भगोड़ा अपराधी घोषित कराने में सफलता हासिल की है.” बडगाम में वडवान निवासी फई फिलहाल अमेरिका में है और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में आरोपी है. प्रवक्ता ने कहा, “वारंट जारी होने के बावजूद फई लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा, कानूनी प्रक्रिया में बाधा डालता रहा और कानून के तहत…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
