What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्कूलों में बम की धमकी जैसी आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए एक व्यापक तंत्र तैयार करने में विफलता का आरोप लगाने वाली एक याचिका पर बृहस्पतिवार को सरकार के मुख्य सचिव और राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि इस पर प्राधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेषकर तब जब फर्जी कॉल आना बहुत आम बात हो गई है और इससे बच्चे, उनके अभिभावक और स्कूल परेशान हो रहे हैं। न्यायमूर्ति दयाल के समक्ष दायर याचिका में दावा…
पुरी: ओडिशा के पुरी में वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ बनाने की प्रक्रिया बुधवार को यहां 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर में ‘अक्षय तृतीया’ अनुष्ठान के साथ शुरू हो गयी। बुधवार को ही मंदिर में परंपरा के अनुसार भगवान की 42 दिवसीय ‘चंदन यात्रा’ की भी शुरूआत हुई। सेवादारों ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरंिबद पाढ़ी, पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन, पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मंदिर के बाहर ‘ग्रैंड रोड’ पर ‘रथ खला’ (रथ बनाये जाने वाली जगह) में विशेष पूजा की। पाढ़ी ने बताया कि भगवान…
नयी दिल्ली: पानी के बंटवारे को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच जारी जुबानी जंग में शामिल होते हुए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब पर दिल्ली में पानी की आपूर्ति रोककर ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) के माध्यम से पंजाब सरकार पर हरियाणा की मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि पड़ोसी राज्य ने मार्च तक अपने हिस्से का पानी पहले ही इस्तेमाल कर लिया…
चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने हरियाणा को 8,500 क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला किया है। इस कदम का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा विरोध किया है। मान ने कहा है कि वह पंजाब के अधिकारों पर ‘‘डाका’’ बर्दाश्त नहीं करेंगे। हरियाणा को पानी छोड़ने का फैसला बुधवार शाम बीबीएमबी की तकनीकी समिति की पांच घंटे लंबी बैठक में लिया गया। बीबीएमबी भाखड़ा, पोंग और रंजीत सागर बांधों से पानी के वितरण को नियंत्रित करता है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान इसके साझेदार राज्य हैं जो भाखड़ा और पोंग बांधों से ंिसचाई सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए अपनी…
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के सरकार के फैसले ने ‘‘असली इरादों और खोखली नारेबाजी’’ के बीच के अंतर को उजागर किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान ने इस कदम को ‘‘पासा पलटने वाला फैसला’’ बताया जिसका कई विपक्षी दलों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण फैसले ने हमारे असली इरादों और विपक्ष की खोखली नारेबाजी के बीच के अंतर को उजार किया है। हालांकि अधिकतर विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया है।’’ सरकार ने…
कोलकाता: मध्य कोलकाता के उस होटल के मालिक और प्रबंधक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जहां भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऋतुराज होटल के मालिक आकाश चावला और प्रबंधक गौरव कपूर को आज सुबह हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि स्वत: संज्ञान लेते हुए जोरासांको थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, जिसमें 105 (गैर इरादतन हत्या) भी शामिल है, और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि होटल से…
संरा/जिनेवा. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान से कहा है कि वह बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं पर ध्यान दे. इन विशेषज्ञों ने बलूचिस्तान प्रांत में लोगों को जबरन गायब करने की निरंतर घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक यातना दिए जाने, न्यायेतर हत्याएं करने और अंधाधुंध हिंसा करने की रिपोर्ट की निंदा की.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, विशेषज्ञों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी उपायों के ‘अत्यधिक और हानिकारक प्रभावों’ पर गंभीर चिंता व्यक्त की तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति पूर्ण सम्मान का आह्वान किया.…
अहमदाबाद. अमूल दूध के दाम देश भर में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिये गये हैं. दाम में यह वृद्धि बृहस्पतिवार से लागू होगी.लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की. एक दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूध एवं डेयरी उत्पादों की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में बुधवार से दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दूध उत्पादों के…
चेन्नई. सैम करन (88 रन) के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बनाए गए अर्धशतक के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम अंत में युजवेंद्र चहल (32 रन देकर चार विकेट) की हैट्रिक से बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई. करन ने 47 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और चार छक्के लगाकर इस सत्र में पहली अर्धशतकीय पारी खेली तथा टीम को पावरप्ले में तीन विकेट पर 48 रन के स्कोर से अच्छी स्थिति में पहुंचाया. उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन का योगदान…
नयी दिल्ली. भारत ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी को लेकर चेतावनी दी है. पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर बढ़ते तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों ने ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत की. सैन्य सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान शुक्रवार रात से नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर रहा है और भारतीय सेना ने इसका ”उचित” जवाब दिया है. सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने मंगलवार को यह बातचीत की. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
