लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को आंध्र प्रदेश सरकार से सवाल किया कि क्या वह जेल में बंद माओवादी कमांडर दुना केशव राव उर्फ आजाद पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालतें गठित कर सकती है. आजाद ने 2011 में आत्मसमर्पण कर दिया था. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को ओडिशा सरकार के वकील ने बताया कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि राव के मुकदमे की सुनवाई के लिए तीन जिलों में विशेष अदालतें गठित की जाएंगी तथा इस संबंध में अधिसूचना अगले दो…

Read More

जयपुर. राजस्थान रॉयल्स की खोज बिहार के 14 वर्ष 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रच दिया जो आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए . सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और सात चौके लगाये . आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है . वह पुरूष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने . वह 37 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए . आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ की एक महिला की सजा में संशोधन करते हुए सोमवार को कहा कि उसकी बेटियों की हत्या के पीछे की मंशा साबित नहीं हो सकी. न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने भादंसं की धारा 302 (हत्या) को हटाकर धारा 304, भाग-एक (गैर-इरादतन हत्या) कर दिया. महिला नौ वर्ष से अधिक समय तक हिरासत में रह चुकी है. शीर्ष अदालत ने उसे बिना जुर्माने के इस अवधि की सजा सुनाई तथा परिणामस्वरूप उसे रिहा करने का निर्देश दिया. पीठ ने कहा कि जांच अधिकारी गवाहों के साक्ष्य, हथियार की…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक यू डी मिंज के फेसबुक अकाउंट से कथित तौर पर ‘भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की हार’ संबंधी पोस्ट होने के बाद मिंज राज्य के सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. हालांकि मिंज ने दावा किया है कि उनका फेसबुक अकाउंट ‘हैक’ हो गया था जिसके कारण ‘गलतफहमी’ हो सकती है. मिंज के कथित फेसबुक पोस्ट को साझा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने लिखा है, ”आप तय मानिये, कांग्रेस का लगभग हर कार्यकर्ता एक संभावित देशद्रोही है.” यू डी मिंज…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे बड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर विभाग द्वारा संचालित केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की भी जानकारी ली. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में अधिकारियों को शहरों में आने वाले दस वर्षों की जरूरत के हिसाब…

Read More

नाडियाड. गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विकास सहाय ने सोमवार को कहा कि बिना किसी दस्तावेज के भारत में रह रहे 450 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गयी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के नागरिक होने के संदेह में 6500 लोगों को हिरासत में लिया गया है. डीजीपी सहाय ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बाद पूरे राज्य में इसी तरह के अभियान चलाए गए, जिनमें लगभग 6,500 संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया गया और उनकी पहचान का सत्यापन किया जा रहा है. उन्होंने बताया, ”अहमदाबाद और…

Read More

जम्मू. पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन जारी रखते हुए रविवार रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. सेना के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह लगातार चौथी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. यह गोलीबारी ऐसे समय में की जा रही है जब पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ”नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी…

Read More

नयी दिल्ली. ओटीटी और सोशल मीडिया मंचों पर अश्लील सामग्री के प्रसारण को सोमवार को एक ‘बड़ी चिंता’ करार देते हुए उच्चतम न्यायालय ने उनपर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर केंद्र और अन्य को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि इस मुद्दे से निपटने के लिए विधायिका या कार्यपालिका को उपाय करने हैं. न्यायपालिका पर हाल के हमले की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए न्यायमूर्ति गवई ने कहा, ”यह हमारे अधिकार क्षेत्र…

Read More

बीजिंग. चीन ने सोमवार को कहा कि वह भारत एवं पाकिस्तान के बीच वर्तमान स्थिति को सामान्य करने के लिए पहलगाम आतंकवादी हमले की ”त्वरित एवं निष्पक्ष जांच” समेत सभी उपायों का स्वागत करता है. हालांकि उसने अपने सदाबहार मित्र देश पाकिस्तान की संप्रभुता एवं सुरक्षा हितों की रक्षा करने में उसका समर्थन किया. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, ”चीन मौजूदा स्थिति को शांत करने में मददगार सभी उपायों का स्वागत करता है तथा शीघ्र ही निष्पक्ष एवं न्यायसंगत जांच का समर्थन करता है.” हालांकि, उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने…

Read More