लेखक: atulpradhan

लखनऊ: लोक गायिका नेहा राठौर के खिलाफ राजद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच राठौर ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर दावा किया कि सरकार उन पर प्राथमिकी दर्ज करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है और कहा कि अगर सवाल पूछना ह्लबगावतह्व है तो वह ह्लबागीह्व हैं। राठौर के खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया है कि पिछले सप्ताह हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एक विशेष धर्म समुदाय को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर उनकी भड़काऊ पोस्ट…

Read More

कोलकाता: आभूषण विक्रेता सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अक्षय तृतीया के मौके पर अच्छी मांग की उम्मीद कर रहे हैं और ग्राहकों को लुभाने के लिए सोने के मूल्य और गहने बनाने के शुल्क पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रहे हैं। अक्षय तृतीया को सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। यह इस साल 30 अप्रैल को है। तनिष्क, सेन्को गोल्ड, एमपी ज्वैलर्स और पीसी चंद्रा ज्वैलर्स जैसे प्रमुख ब्रांड ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कई तरह की छूट की घोषणा की है। अंजलि ज्वैलर्स के निदेशक अनर्घा उत्तिया चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को ‘आयुष्मान वय वंदना’ योजना की शुरूआत की, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का नि?शुल्क स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप ंिसह पुरी ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को पहला ‘वय वंदना कार्ड’ वितरित किया। इस योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपये की चिकित्सा सहायता नि?शुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की योजना के तहत पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा जिससे कुल स्वास्थ्य बीमा का…

Read More

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ के जरिये मुकेश भट्ट के साथ फिर से नहीं जुड़ रहे हैं ‘‘बल्कि हम तो अलग हुए ही नहीं हैं।’’हाशमी ने कहा कि जब आप एक साथ इतनी सारी सफल फिल्में करते हैं, तो स्थिति पेचीदा हो ही जाती है। अभिनेता ने इस माह की शुरूआत में अपने 46वें जन्मदिन पर 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ के अगले भाग की घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्माण उनके मामा मुकेश भट्ट के बैनर ‘विशेष फिल्म्स’ ने किया था।उन्होंने 2003 में इस निर्माता कंपनी की फिल्म ‘फुटपाथ’…

Read More

नयी दिल्ली: अमोल पाराशर और विनय पाठक अभिनीत नई ड्रामा सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ नौ मई से प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाएगी। स्ट्रींिमग मंच प्राइम वीडियो ने सोमवार को यह जानकारी दी। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्मित और वैभव सुमन एवं श्रेया श्रीवास्तव द्वारा लिखित तथा राहुल पांडेय द्वारा निर्देशित इस सीरीज की कहानी एक शहर के डॉक्टर की है, जो एक छोटे कस्बे के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में काम करने आता है और वहां की जीवनशैली से सामंजस्य बिठाने की कोशिश करता है। सीरीज में आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत ंिसह भी अहम भूमिकाओं…

Read More

वैंकूवर. कनाडा के वैंकूवर शहर में फिलिपिनो समुदाय के विरासत उत्सव के दौरान एक व्यक्ति द्वारा भीड़ में गाड़ी घुसा दिये जाने के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. वैंकूवर पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि घटना शनिवार रात 8:14 बजे हुई, जब लोग ‘लापु लापु’ दिवस उत्सव में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे. घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं लेकिन अभी तक घायलों की संख्या का ब्योरा नहीं मिला है. पुलिस ने बताया…

Read More

कोयंबटूर. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय कृषि एजेंडे के तहत अब खाद्य सुरक्षा से किसान समृद्धि की ओर बढ़ने का समय आ गया है. उन्होंने तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (टीएनएयू) में छात्रों और अन्य लोगों से कहा कि 46 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, जबकि इसका सकल घरेलू उत्पाद में केवल 16 प्रतिशत योगदान है. धनखड़ ने ‘विकसित भारत के लिए कृषि – शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन’ विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि टीएनएयू जैसे संस्थानों को अनुभवी कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन की विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए. स्वामीनाथन…

Read More

नयी दिल्ली. लद्दाख के पहाड़ों में स्थित और ‘रैंचो स्कूल’ के नाम से मशहूर ड्रुक पद्मा कार्पो स्कूल को आखिरकार अपनी स्थापना के दो दशक से भी ज्यादा समय बाद सीबीएसई से मान्यता मिल गई है. कई वर्षों के विलंब और अस्वीकृतियों के बाद यह मान्यता दी गई.वर्ष 2009 में आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘3 इडियट्स’ से प्रसिद्धि पाने वाला यह स्कूल अब तक जम्मू-कश्मीर राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) से संबद्ध था. नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में पारंपरिक ”रटंत शिक्षा” से हटकर नवीन शिक्षण तरीकों से पढ.ाई पर जोर देने के लिए सुधारों का प्रस्ताव किए जाने से…

Read More

बेंगलुरु. पहलगाम आतंकवादी हमले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री की टिप्पणी को पाकिस्तानी मीडिया में तूल दिये जाने और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना के बीच सिद्धरमैया ने रविवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने युद्ध के लिए पूरी तरह से मना नहीं किया है, बल्कि उनका मतलब यह था कि युद्ध तभी होना चाहिए जब यह अपरिहार्य हो, क्योंकि यह समाधान नहीं है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में कहा था कि “युद्ध की कोई आवश्यकता नहीं” है.उन्होंने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया कराना केंद्र सरकार का दायित्व था. उन्होंने…

Read More

चंडीगढ/कराची. पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने की समयसीमा रविवार को समाप्त होने के बीच स्वदेश लौट रहे पाकिस्तानी अपने रिश्तेदारों से विदा होते समय भावुक हो गये. पाकिस्तानी किशोरी सरिता ने रोते हुए कहा, ”मेरी मां भारतीय हैं और उन्हें हमारे साथ पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.” सरिता नहीं जानतीं कि अब वह अपनी मां से व्यक्तिगत रूप से कब मिल पायेगी. सरिता, उनके भाई और पिता रविवार को भारत से पाकिस्तान जाने के लिए अटारी सीमा पर कतार में खड़े सैकड़ों लोगों में शामिल थे. भारत ने…

Read More