What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में इजाफा हो। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 51,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद रोजगार मेले के 15वें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है। उन्होंने डिजिटल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा। प्रधानमंत्री…
लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के जिलों में पड़ताल शुरू कर उन्हें वापस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं शनिवार को लौट जाएंगी। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लपाकिस्तान की एक महिला शुक्रवार को यहां से जा चुकी है, जबकि तीन पाकिस्तानी महिलाओं से हमने बात कर ली है और वे…
इंफाल: मणिपुर के थौबल जिले में दो लोगों से ‘ब्राउन शुगर’ और हेरोइन समेत कई मादक पदार्थ जब्त किए गए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लिलोंग हाओरीबी इलाके के वांगमायुम बारुल आलम के घर तलाशी अभियान के दौरान ये मादक पदार्थ जब्त किए गए। पुलिस ने कहा, ‘‘अभियान के दौरान, उसके घर से कई मादक पदार्थ बरामद हुए। 3.9 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’, सात साबुन के डिब्बे जिनमें संभवत: हेरोइन चूरा (12 ग्राम प्रति केस) था और 100 मिलीलीटर की कोडीन…
लंदन: पहलगाम आतंकवादी हमले मद्देनजर लंदन में विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए प्रवासीय भारतीयों के समूहों और यहां पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर जवाबी प्रदर्शन करने वालों का आमना-सामना हुआ। इस दौरान एक पाकिस्तानी राजनयिक अधिकारी को धमकी भरे इशारे करते हुए देखा गया। भारतीय समूहों द्वारा शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में पाकिस्तानी अधिकारी को लोन्डेस स्क्वायर में स्थित मिशन भवन की बालकनी से भारतीय प्रदर्शनकारियों की तरफ इशारे करते हुए देखा जा सकता है। राजनयिक ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान में पकड़े गए भारतीय वायुसेना के पायलट कैप्टन अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर दिखाकर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) धमाके में शनिवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले में पिछले छह दिन से नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा, दुर्गमगुट्टा और पुजारीकांकेर के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को लगभग 10 हजार जवानों के साथ अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आईईडी विस्फोट में डीआरजी का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया, ‘‘घायल जवान का सुरक्षाबलों…
नयी दिल्ली: भारत ने शनिवार को जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की। पांच साल के अंतराल के बाद यह यात्रा होने जा रही है। यात्रा फिर से शुरू करने को भारत और चीन द्वारा संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में एक समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के टकराव वाले शेष दो ंिबदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी कर ली थी। भारत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा…
मस्कट: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर शनिवार को ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच गहन वार्ता शुरू हो गई। यह वार्ता संभवत: ईरान के यूरेनिमय संवर्धन पर केंद्रित होगी। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी कि ओमान की राजधानी मस्कट में यह वार्ता हो रही है। हालांकि न तो ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने और न ही मध्य एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने वार्ता के बारे में तत्काल कोई जानकारी दी। अरागची ने शुक्रवार को ओमान पहुंचकर ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात की, जिन्होंने इससे पहले मस्कट और रोम में…
मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पहलगाम जैसे आतंकवादी हमले तब तक देश को परेशान करते रहेंगे जब तक 140 करोड़ भारतीय देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना ‘‘सर्वोपरि धर्म’’ मानते रहेंगे। गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कृत्य कभी भी भारत के मनोबल को नहीं तोड़ पाएंगे। गोयल ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों के विश्वास से कश्मीर में पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू होगा और तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का बढ़ता कद कुछ ताकतों को परेशान…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शनिवार को चेतावनी दी कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी के प्रवाह नियंत्रित करने के कार्य (चैनलाइजेशन) का निरीक्षण और पलिया में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान वितरण के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत में पहलगाम में भारत के पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की ंिनदा करते हुए…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में इजाफा हो। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 51,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद रोजगार मेले के 15वें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है। उन्होंने डिजिटल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा। प्रधानमंत्री…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
